• Home
  • News
  • Official: Nothing adverse in match referee’s report on IPL umpiring howlers

'मैच रेफरी की रिपोर्ट में अंपायर के खिलाफ कुछ भी गलत नहीं'

बताया जा रहा है कि अंपायर रवि ने मैच के बाद कोहली से मुलाकात कर इस पर खेद जताया।

Edited By : Press Trust of India |Mar 29, 2019, 08:48 PM IST

Published On Mar 29, 2019, 08:48 PM IST

Last UpdatedMar 29, 2019, 08:48 PM IST

Virat kohli @Bcci

बीसीसीआई मैच रेफरी मनु नैयर ने मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर बैंगलोर के बीच गुरुवार को हुए आईपीएल मैच में खराब अंपायरिंग के खिलाफ अपनी रिपोर्ट में अंपायर सुंदरम रवि और सी नंदन के खिलाफ कुछ भी आलोचनात्मक नहीं लिखा है।

पढ़ें: अंपायर रवि और नंदन के खिलाफ प्रतिबंध की संभावना कम

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मैच के बाद बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने मुंबई के गेंदबाज लसिथ मलिंगा की पारी की अंतिम गेंद को नो बॉल नहीं देने पर गुस्से का इजहार किया था। बैंगलुरू की टीम ने इस मैच को 6 रन से गंवा दिया।

यह पता चला है कि अंपायर रवि ने मैच के बाद कोहली से मुलाकात कर इस पर खेद जताया।

पढ़ें: जसप्रीत बुमराह बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे हैं: क्रुणाल पांड्या

आईपीएल के एक अधिकारी ने गोपनीयता के शर्त पर बताया, ‘नैयर की रिपोर्ट में बहुत ज्यादा आलोचना नहीं की गई है।’

उन्होंने कहा, ‘कोहली नाराज थे और उन्होंने रवि को कहा कि नो बॉल नहीं दिया जाना उनकी टीम के लिए महंगा साबित हुआ। रवि ने इस पर खेद जताते हुए माना कि उन्होंने उस समय सही फैसला नहीं लिया।’

अधिकारी ने कहा कि नैयर की रिपोर्ट में आलोचना नहीं की गई है क्योकि यह दबाव की स्थिति में मानवीय चूक थी। उन्होंने उन रिपोर्टों को भी खारिज किया जिसमें कहा गया था कि कोहली रवि कि शिकायत के लिए मैच रेफरी के कमरे में गए थे।

उन्होंने कहा, ‘कोहली के मैच रेफरी के कमरे में जाने की खबर गलत है। ऐसा कुछ नहीं हुआ था।’

Editor's Pick