×

न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका- दूसरा दिन : मुश्किल में श्रीलंका, चंडीमल का संघर्ष जारी

दूसरे दिन के खेल के बाद श्रीलंका अभी भी न्यूजीलैंड से 234 रन पीछे है

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - December 11, 2015 12:33 PM IST

मैच के तीसरे दिन दिनेश चंडीमल के ऊपर श्रीलंकाई बल्लेबाजी का दारोमदार होगा © AFP (File Photo)
मैच के तीसरे दिन दिनेश चंडीमल के ऊपर श्रीलंकाई बल्लेबाजी का दारोमदार होगा © AFP (File Photo)

डूनेडिन। श्रीलंका के खिलाफ डूनेडिन में खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन मेजबान न्यूजीलैंड ने मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका टीम चार विकेट पर 197 रन पर गंवा कर संघर्ष कर रही थी। श्रीलंका अभी भी न्यूजीलैंड से 234 रन पीछे है। न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने श्रीलंकाई बल्लेबाजों को खुलकर खेलने नहीं दिया। श्रीलंकाई बल्लेबाज साझेदारियां बनाने में नाकाम रहे, श्रीलंका की ओर से सिर्फ दिमुथ करूनारत्ने और दिनेश चंडीमल ही टिक कर बल्लेबाजी कर सके। करूनारत्ने ने आउट होने से पहले 84 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। जबकि चंडीमल 208 गेंदों पर 83 रन बनाकर अभी भी क्रीज पर डटे हुए हैं। also read : श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट फुल स्कोरबोर्ड

आज सुबह जब दूसरे दिन का खेल शुरू हुआ तो मेजबान न्यूजीलैंड ने कल के स्कोर 409\8 से आगे खेलना शुरू किया। मेहमान टीम अपने कल के स्कोर में मात्र 22 रन का इजाफा कर सकी और उसके सभी बल्लेबाज 431 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद खेलने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरूआत खराब रही और उसने अपने दो बल्लेबाज मात्र 29 रन के स्कोर पर गंवा दिये। इसके बाद करूनारत्ने ने चंडीमल के साथ पारी को धीरे-धीरे आगे बढ़ाना शुरु किया। जैसे ही लगा ये दोनों बल्लेबाज एक बड़ी साझेदारी बनाएंगे वैसे ही करूनारत्ने मिशेल सैंटनर की गेंद पर विकेट के पीछे कैच थमा बैठे। करूनारत्ने ने आउट होने से पहले चंडीमल के साथ तीसरे विकेट के लिए 122 रन जोड़े। करूनारत्ने के बाद क्रीज पर आए कप्तान एंजेलो मैथ्यूज सिर्फ दो रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद चंडीमल ने कीथुरुवन विथनेज के साथ मिलकर पांचवे विकेट के लिए 41 रनों की साझेदारी निभाई और दूसरे दिन श्रीलंका को और कोई नुकसान नहीं होने दिया। also read : ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज के पहले टेस्ट की हर बॉल की अपडेट

श्रीलंका अभी भी न्यूजीलैंड से 234 रन पीछे है। मैच के तीसरे दिन श्रीलंकाई टीम को ज्यादा से ज्यादा रन बनाकर न्यूजीलैंड को बड़ी बढ़त लेने से रोकना होगा। जबकि न्यूजीलैंड के गेंदबाज जल्द से जल्द श्रीलंका के बाकि बचे 6 विकेट चटकाकर बड़ी बढ़त लेना चाहेगी।

TRENDING NOW