add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

ओली पोप ने शतक जड़कर बनाया बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने

ओवल टेस्ट में इंग्लैंड की टीम ने खराब रोशनी के कारण खेल रोके जाने तक पहले दिन तीन विकेट पर 221 रन बनाए हैं. ओली पोप 103 रन और हैरी ब्रूक 08 रन बनाकर नाबाद है.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - September 7, 2024 9:04 AM IST

Ollie Pope record in Test cricket: इंग्लैंड के कार्यवाहक कप्तान ओली पोप ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टेस्ट में शानदार शतक जड़ा. ओली पोप के धमाकेदार शतक से इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन तीन विकेट पर 221 रन बनाए हैं. खराब रोशनी की वजह से सिर्फ 44.1 ओवर का खेल हो सका. ओली पोप का यह शतक काफी खास है.

ओली पोप ने टेस्ट करियर के सातवें शतक के साथ एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया जो आज तक दुनिया का कोई भी बल्लेबाज नहीं कर सका है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पोप अलग-अलग देशों के खिलाफ शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज

ओली पोप दुनिया के पहले ऐसे बल्लेबाज है, जिन्होंने अपनी पहली सात सेंचुरी अलग अलग देशों के खिलाफ लगाई है. साल 2020 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहला शतक जड़ने वाले ओली पोप ने न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, आयरलैंड, भारत, वेस्टइंडीज और अब श्रीलंका के खिलाफ अपना शतक लगाया.

ओली पोप का टेस्ट शतक

135* vs साउथ अफ्रीका (2020)

145 vs न्यूजीलैंड (2022)

108 vs पाकिस्तान (2022)

205 vs आयरलैंड (2023)

196 vs भारत (2024)

121 vs वेस्टइंडीज (2024)

103* vs श्रीलंका (2024)

ओवल टेस्ट में इंग्लैंड की धमाकेदार शुरुआत

ओवल टेस्ट में इंग्लैंड की टीम ने खराब रोशनी के कारण खेल रोके जाने तक पहले दिन तीन विकेट पर 221 रन बनाए हैं. ओली पोप 103 रन और हैरी ब्रूक 08 रन बनाकर नाबाद है. डी लॉरेंस (05) ने एक बार फिर निराश किया, मगर बेन डकेट ने शानदार पारी खेली. बेन डकेट शतक से चूक गए, मगर उन्होंने 86 रन की बेहतरीन पारी खेली. जो रूट का बल्ला इस मैच में खामोश रहा. जो रूट 13 रन बनाकर आउट हो गए.