ओली रॉबिन्‍स के ट्वीट पर भड़के नासिर हुसैन, ' ये ऑनलाइन नफरत फैलाने व की-बोर्ड वॉरियर बनने की जगह नहीं'

न्‍यूजीलैंड के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज से इंग्‍लैंड के ओली रॉबिंसन ने अंतररष्‍ट्रीय क्रिकेट में डेब्‍यू किया.

Edited By : India.com Staff |Jun 03, 2021, 02:01 PM IST

Published On Jun 03, 2021, 02:01 PM IST

Last UpdatedJun 03, 2021, 02:01 PM IST

Ollie Robinson Racist Tweets: न्‍यूजीलैंड के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज से अंतररष्‍ट्रीय क्रिकेट में डेब्‍यू कर रहे इंग्‍लैंड के युवा बल्‍लेबाज ओली रोबिंसन (Olli Robinson) उस वक्‍त विवादों में घिर गए जब उनका एक नस्‍लवादी पुराना ट्वीट एकाएक चर्चा में आ गया. इस ट्वीट में उन्‍होंने मुस्लिम समाज पर टिप्‍पणी की थी. इस मामले में अब इंग्‍लैंड के पूर्व कप्‍तान नासिर हुसैन (Nasser Hussain) का बयान सामने आया है.

नासिर हुसैन (Nasser Hussain) ने कहा कि ओली रॉबिंसन की ये हरकत भविष्‍य में अन्‍य क्रिकेटर्स के लिए भड़काऊ कमेंट करने में अवरोधक बनेंगी. हालांकि रॉबिंसन अपनी इस हरकत के लिए माफी भी मांग चुके हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

स्‍कॉय स्‍पोर्ट्स से बातचीत के दौरान नासिर हुसैन (Nasser Hussain) ने कहा, “ये किसी भी प्रकार से सही नहीं हो सकता है. मैंने उनका ट्वीट पढ़ा है. मैंने उनका ट्वीट देखा, वो सच में भयानक था. भले ही आप 18 के हो या 28 के, आप इस तरह की बात नहीं कह सकते हो.”

“नस्‍लवाद के लिए कोई जगह नहीं है. ऑनलाइन नफरत फैलाने और की-बोर्ड वॉरियर बनने के लिए भी कोई जगह नहीं है.” नासिर हुसैन (Nasser Hussain) ने कहा, “ये स्‍वीकार्य नहीं है लेकिन वो तब 18 साल का था जब उसने ये गलती की थी. हम सभी गलती करते हैं. एक पेशेवर क्रिकेटर के तौर पर उसने अपने सबसे बड़े दिन को बर्बाद कर दिया है.”

बता दें कि ओली रॉबिन्‍स (Ollie Robinson Racist Tweets) ने अपने एक पुराने ट्वीट में कहा था कि मेरे नए मुस्लिम दोस्‍त बॉम्‍ब हैं. ये उस दौर का ट्वीट है जब पेशेवर क्रिकेट में रॉबिन्‍सन का करियर शुरू भी नहीं हुआ था. ऐसे में किसी ने भी कभी इसपर आपत्ति नहीं जताई. अंतरराष्‍ट्रीय डेब्‍यू के साथ ही वो एकाएक चर्चा में आ गए. जिसके चलते उनका पुराना ट्वीट अब विवाद में घिर गया है.

Editor's Pick