• Home
  • News
  • Ollie robinson will miss his next test against new zealand for his controversial tweets report 4715834

ENG vs NZ- नस्लीय ट्वीट के चलते दूसरे टेस्ट से बाहर होंगे Ollie Robinson: रिपोर्ट

बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू करने वाले ऑली रॉबिन्सन अपने नस्लीय ट्वीट के कारण मुश्किल में फंस गए हैं.

Edited By : India.com Staff |Jun 04, 2021, 06:53 PM IST

Published On Jun 04, 2021, 06:53 PM IST

Last UpdatedJun 04, 2021, 06:53 PM IST

इंग्लैंड के युवा तेज गेंदबाज ऑली रॉबिन्सन (Ollie Robinson) शानदार डेब्यू करने के बावजूद सबसे मुश्किल दौर से जूझ रहे हैं. डेब्यू के बाद से ही सोशल मीडिया वेबसाइट पर उनके कुछ पुराने ट्वीट वायरल हो रहे हैं, जो नस्लीय और लैंगिग भेदभाव से भरे हुए हैं. अब खबर आ रही है कि शानदार डेब्यू करने के बावजूद इस खिलाड़ी को इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) उन पर कार्रवाई करने का मन बना चुका है और ऐसे में यह खिलाड़ी अब न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज का दूसरा और आखिरी अपना दूसरा टेस्ट मैच नहीं खेलेगा.

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली पारी में इस 28 वर्षीय लंबे कद के युवा तेज गेंदबाज ने 75 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए थे. हालांकि इस क्रिकेटर ने इन विवादित ट्वीट के सामने आने के बाद ही माफी मांग ली थी और साथ यह सफाई दी थी कि यह उनके 8 साल पुराने ट्वीट हैं और वह बिल्कुल भी नस्लीय या लैंगिक भेदभाव करने वाले व्यक्ति नहीं हैं. फिर भी वह अपने कृत्य के लिए माफी मांगते हैं. यहां तक कि उनके टीम के पुराने साथी और रूममेट रह चुके मोईन अशरफ भी उनके बचाव में उतरे हैं और उन्होंने दूसरे लोगों को सलाह दी है कि सभी को इसे छोड़कर आगे बढ़ना चाहिए.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

हालांकि इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड इस मसले को हल्के में लेने को तैयार नहीं है. इस टेस्ट मैच के पहले दिन इंग्लैंड और न्यूजीलैंड नस्लीय भेदभआव के खिलाफ एक साथ खड़े हुए थे. इसके बाद अब आवाज उठ रही है कि अगर इंग्लैंड सचमुच क्रिकेट में नस्लीय भेदभाव के खिलाफ है तो उसे इस मुद्दे की जांच कर एक उदाहरण पेश करना चाहिए.

ऐसे में टेलीग्राफ की एक रिपोर्ट के मुताबिक माना जा रहा है कि उभरते हुए इस तेज गेंदबाज के करियर पर अपने पहले टेस्ट के बाद ही कुछ समय के लिए ब्रेक लग सकता है. न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में उनका टीम से बाहर होना भी तय है.

Editor's Pick