• Home
  • News
  • ollie whitehouse took Double Hat trick in club cricket bromsgrove cricket club in england

इंग्लैंड में गेंदबाज ने ढाया कहर, 6 गेंदों पर 6 विकेट लेने का किया बड़ा कारनामा

ओली ने 2 ओवर गेंदबाजी करते हुए 8 विकेट अपनी झोली में डाले. दिलचस्प बात ये रही कि इन 2 ओवरों में गेंदबाज ने एक भी रन नहीं दिया.

Edited By : Cricket Country Staff |Jun 16, 2023, 07:02 PM IST

Published On Jun 16, 2023, 07:02 PM IST

Last UpdatedJun 16, 2023, 07:02 PM IST

ollie whitehouse took Double Hat trick in club cricket bromsgrove cricket club in england

TWITTER

क्रिकेट में एक ओवर में लगातार 6 छक्के लगाने का कारनामा तो कई बल्लेबाजों ने किया है लेकिन एक ओवर में लगातार 6 विकेट लेने की अनूठी घटना पहली बार सामने आई है. किसी गेंदबाज का एक ओवर में हैट्रिक लेना तो अब सामान्य सी बात हो चुकी है लेकिन एक गेंदबाज ऐसा भी है जिसने एक ही ओवर में दो हैट्रिक लेने का कमाल कर दिखाया है. ये खबर इंग्लैंड से है और सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात ये है कि डबल हैट्रिक लेने वाले इस गेंदबाज की उम्र महज 12 साल है.

ब्रूम्सग्रोव क्रिकेट क्लब ने ट्विटर पर इस 12 साल के गेंदबाज की फोटो और बड़ी उपलब्धि शेयर की है जिसने क्रिकेट की दुनिया में तहलका मचा दिया है. ब्रूम्सग्रोव क्रिकेट क्लब ने लिखा, “हमारे U12 खिलाड़ी की शानदार उपलब्धि के क्या कहने?” क्लब इस पोस्ट में जिस गेंदबाज की वाहवाही कर रहा है, उसका नाम ओली व्हाइटहाउस है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

 

 

ओली व्हाइटहाउस बाएं हाथ के फिरकी गेंदबाज हैं जिन्होंने एक ओवर में लगातार 6 विकेट चटकाते हुए बड़ा धमाका किया और फिर अपने अगले ओवर में 2 विकेट और अपने नाम कर लिए. इस तरह ओली ने 2 ओवर गेंदबाजी करते हुए 8 विकेट अपनी झोली में डाले. दिलचस्प बात ये रही कि इन 2 ओवरों में गेंदबाज ने एक भी रन नहीं दिया. यही नहीं, इस कमाल के गेंदबाज ने आठों बल्लेबाजों को बोल्ड किया.

 

 

ब्रूम्सग्रूव क्रिकेट क्लब के इस गेंदबाज की हर कोई तारीफ कर रहा है जिसमें क्लब की फर्स्ट टीम के कप्तान जेडन लेविट भी शामिल हैं. लेविट ने बीबीसी से बात करते हुए कहा कि ओली ने जो कमाल किया है उस पर विश्वास करना थोड़ा मुश्किल है.हो सकता है ओली को अभी इस बात का अंदाजा न हो कि ये कितना बड़ा कारनामा है लेकिन बाद में शायद उसे इसकी अहमियत का पता चलेगा.”

 

Editor's Pick