add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

T20 World Cup: ओमान ने किया टीम का ऐलान, भारतीय मूल के खिलाड़ी को मिली कमान

ओमान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. इस टीम की कमान भारतीय मूल के खिलाड़ी को मिली है. उपकप्तान का संबंध भी भारत से ही है.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - December 30, 2025 5:57 PM IST

मस्कट: ओमान ने टी20 विश्व कप 2026 के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. ओमान की कमान जतिंदर सिंह को सौंपी गई है, जबकि विकेटकीपर-बल्लेबाज विनायक शुक्ला को उपकप्तान बनाया गया है. यह टूर्नामेंट 7 फरवरी से 8 मार्च के बीच भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में आयोजित होगा.

ओमान ने साल की शुरुआत में एशिया कप में खेलने वाली टीम में 5 बदलाव किए हैं. जतिंदर पिछली टी20 वर्ल्ड कप में जगह बनाने से चूक गए थे, लेकिन इस बार उन्हें मौका दिया गया है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ओमान चौथी बार मेंस टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने जा रहा है. इससे पहले ओमान ने 2016, 2021 और 2024 में पुरुषों का टी20 वर्ल्ड कप खेला था.

ओमान को आगामी विश्व कप के लिए ग्रुप-बी में रखा गया है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, आयरलैंड और जिम्बाब्वे की टीमें भी शामिल हैं. ओमान अपने चौथे प्रदर्शन में शानदार छाप छोड़ने की कोशिश करेगा.

इस टीम ने आईसीसी एशिया-ईएपी क्वालीफायर के जरिए विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया है. यह टीम 9 फरवरी से अपने अभियान की शुरुआत करेगी. ओमान का पहला मैच कोलंबो में जिम्बाब्वे के खिलाफ होगा. यह टीम 12 फरवरी को श्रीलंका से भिड़ने के बाद 14 फरवरी को आयरलैंड का सामना करेगी. इसके बाद 20 फरवरी को उसका सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा.

टी20 विश्व कप 2026 में 7 से 20 फरवरी के बीच कुल 40 ग्रुप मुकाबले खेले जाएंगे. हर ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सुपर-8 स्टेज में प्रवेश करेंगी, जो 21 फरवरी से 1 मार्च के बीच आयोजित होगा.

सुपर-8 के खत्म होने पर टॉप 4 टीमें नॉकआउट स्टेज के लिए क्वालीफाई करेंगी. सेमीफाइनल 4 और 5 मार्च को खेले जाएंगे, जबकि 8 मार्च को खिताबी मुकाबले का आयोजन होगा.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए ओमान की टीम: जतिंदर सिंह (कप्तान), विनायक शुक्ला (उपकप्तान), मोहम्मद नदीम, शकील अहमद, हम्माद मिर्जा, वसीम अली, करण सोनावाले, फैसल शाह, नदीम खान, सुफयान महमूद, जय ओडेड्रा, शफीक जान, आशीष ओदेदारा, जितेन रामानंदी, हसनैन अली शाह.

एजेंसी- आईएएनएस