add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

Oman vs Zimbabwe T20 WC 2026: जिम्बाब्वे ने ओमान को आठ विकेट से हराया

OMAN VS ZIMBABWE Scorecard: ओमान को 103 रन पर आउट करने के बाद जिम्बाब्वे ने 13.3 ओवर में दो विकेट गंवाकर 106 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - February 9, 2026 7:01 PM IST

Oman vs Zimbabwe: ब्लेसिंग मुजरबानी की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद ब्रायन बेनेट की 36 गेंद में नाबाद 48 रन की पारी से जिम्बाब्वे ने आईसीसी टी20 विश्व कप ग्रुप बी मैच में सोमवार को 45 गेंद शेष रहते ओमान को आठ विकेट से हरा दिया. ओमान को 103 रन पर आउट करने के बाद जिम्बाब्वे ने 13.3 ओवर में दो विकेट गंवाकर 106 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की.

ब्लेसिंग मुजरबानी ने चार ओवर में 16 रन देकर तीन विकेट लिए. वहीं रिचर्ड नगारवा ने चार ओवर में 17 रन पर तीन विकेट और ब्रैंड इवांस ने 3.5 ओवर में 18 रन देकर तीन बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/