• Home
  • News
  • On fathers birthday ab de villiers sings favorite song glenn maxwell reacts watch video 4709588

पिता के जन्‍मदिन पर AB de Villiers ने गाया गाना, पत्‍नी ने भी दिया साथ, Glenn Maxwell ने ली चुटकी

एबी डीविलियर्स (Ab de Villiers) ने ये साफ कर दिया है कि वो आगामी टी20 विश्‍व कप में अपनी राष्‍ट्रीय टीम के लिए नहीं खेलेंगे.

Edited By : India.com Staff |Jun 02, 2021, 03:44 PM IST

Published On Jun 02, 2021, 03:44 PM IST

Last UpdatedJun 02, 2021, 03:44 PM IST

साउथ अफ्रीका के स्‍टार बल्‍लेबाज एबी डीविलियर्स (Ab de Villiers) को आपने मैदान पर चौके छक्‍के लगाते हुए देखा होगा. लेकिन क्‍या कभी फैन्‍स ने मैदान के हर कोने में छक्‍के लगाने वाले डीविलियर्स को गिटार बजाते व गाना गाते देखा है. जी हां, साउथ अफ्रीका का ये दिग्‍गज बल्‍लेबाज गाना गाते नजर आया.

अपने पिता के 70वें जन्‍मदिन के अवसर पर एबी डीविलियर्स (Ab de Villiers) ने उनके लिए गाना गया. इस मौके पर पत्‍नी ने भी उनका भरपूर साथ दिया. डीव‍िलियर्स के पिता का जम्‍नदिन 29 मई को था. इस अवसर पर पार्टी का आयोजन किया गया था.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उन्‍होंने गाने का वीडियो इंस्‍टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्‍शन में लिखा, “इस 29 तारीख को हमने पिता का 70वां जन्‍मदिन मनाया. इस मौके पर मुझे अपने फेवरेट गाने पर अपनी प्‍यारी पत्‍नी के साथ परफॉर्म करने का मौका मिला.

“हम इस गाने का अपने अपने अलग तरीके से मतलब निकाल सकते हैं. इस गाने का मेरे लिए खास मतलब है. ये गाना मुझे बताता है कि कुछ भी हो लेकिन भगवान हमारे साथ है.”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AB de Villiers (@abdevilliers17)

“29 तारीख को पिता के रूम के पास ये गाना गाते वक्‍त मुझे ये अहसास हो रहा था कि मैं कितना भाग्‍यशाली हूं. मेरे पिता हर वक्‍त मेरे साथ रोल मॉडल के रूप में साथ रहे हैं.”

एबी डीविलियर्स (Ab de Villiers) ने ये साफ कर दिया है कि वो आगामी टी20 विश्‍व कप में अपनी राष्‍ट्रीय टीम के लिए नहीं खेलेंगे. उन्‍होंने साल 2018 में अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से संन्‍यास ले लिया था. हालांकि ये लगातार कयास लगाए जा रहे थे कि वो भारत में होने वाले टी20 विश्‍व कप से पहले वापसी कर सकते हैं. क्रिकेट साउथ अफ्रीका की तरफ से विज्ञप्‍ति जारी कर बताया गया कि डीविलियर्स (Ab de Villiers) ने वापसी की संभावनाओं से इनकार कर दिया है.

Editor's Pick