Mothers Day: बेबी अगस्‍तय ने मां नताशा के साथ जमकर की मस्‍ती, MI ने वीडियो शेयर कर मराठी में कही ये बात

वीडियो में हार्दिक पांड्या भी बेटे के साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं.

Edited By : India.com Staff |May 09, 2021, 03:34 PM IST

Published On May 09, 2021, 03:34 PM IST

Last UpdatedMay 09, 2021, 03:34 PM IST

Mothers Day: आज नौ मई को मदर्स डे के रूप में मनाया जाता है. सोशल मीडिया पर नजर डालें तो हर कोई अपनी मां को अगल-अलग तरीके से याद कर रहा है. मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने भी इस अवसर पर एक वीडियो अपने आधिकारिक इंस्‍टाग्राम अकाउंट से शेयर की, जिसमें हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की पत्‍नी नताशा (Natasa Stankovic) अपने बेटे के साथ खेलती हुई नजर आ रहे हैं.

ये वीडियो आईपीएल (IPL 2021) के दौरान प्रोमो शूट का है. इस वीडियो की शुरुआत में नताश स्‍टेनकोविक बेटे अगस्‍तय (Agastya Pandya) के साथ मस्‍ती करती नजर आ रही हैं. कुछ देर बार हार्दिक पांड्या वहां आते हैं और वो बेटे को गोद में उठा लेते हैं. बेटे के साथ मस्‍ती करने के बाद वो उसे फिर नताशा को दे देते हैं. इसी बीच सूर्यकुमार यादव वहां आते हैं. फिर वो अगस्‍तय के साथ मस्‍ती करते हैं. ये वीडियो इस वक्‍त इंटरनेट पर खूब धूमक मचा रहा है. फैन्‍स वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

वीडियो के साथ मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने कैप्‍शन में लिखा, ” सभी आईयोंं को मदर्स डे की शुभकामनाएं।” मराठी में  आई का मतलब मां होता है. हार्दिक पांड्या को इंग्‍लैंड में होने वाली वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं दी गई है. वो इसके बाद इंग्‍लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्‍ट सीरीज में भी नहीं खेल पाएंगे.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)

आईपीएल 2021 कोरोना महामारी के बीच अनिश्चित काल के लिए स्‍थगित कर दिया गया है. ऐसे में अब खिलाड़ी भी अपने-अपने घर लौट गए हैं. ऑस्‍ट्रेलियाई टीम के खिलाड़ी, कमेंटेटर व सपोर्ट स्‍टाफ इस वक्‍त मालदीव में रुके हुए हैं.

माना जा (Mothers Day) रहा है कि आईपीएल 2021 के बाकी बचे मैचों का आयोजन सितंबर के मध्‍य से हो सकता है. अबतक हुए टूर्नामेंट के बाद दिल्‍ली कैपिटल्‍स पहले और चेन्‍नई सुपर किंग्‍स दूसरे स्‍थान पर है.

Editor's Pick