- क्रिकेट न्यूज़
- News
- On this day in 2012 sachin tendulkar created history against bangladesh becoming the first batsman to register hundred international centuries 3971658 3971658
आज ही के दिन सचिन ने जड़ा था 100वां शतक, मायूस हो गए थे क्रिकेट फैंस
सचिन तेंदुलकर ने साल 2012 में एशिया कप के चौथे मैच में मेजबान बांग्लादेश के खिलाफ अपने 100 इंटरनेशनल शतक पूरे किए थे
Published On Mar 16, 2020, 02:13 PM IST
Last UpdatedMar 16, 2020, 02:13 PM IST

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के नाम क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे रिकॉर्ड दर्ज हैं जिन्हें तोड़ पाना अन्य बल्लबाजों के लिए आसान नहीं है. उन्हीं में से एक रिकॉर्ड इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतकों का है जो अब तक अटूट है. भारतीय टेस्ट टीम के पूर्व कप्तान सचिन ने आज ही के दिन इंटरनेशनल क्रिकेट में शतकों का ‘महाशतक’ पूरा किया था. हालांकि इसके लिए उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ा था.
ऑस्ट्रेलिया में कोरोना वायरस से निपटने के लिए इस्तेमाल हो रहे उपायों को लेकर फिंच-वार्नर परेशान
16 मार्च 2012 को ढाका में खेले गए एशिया कप के चौथे मैच में बांग्लादेश के कप्तान मुशफिकुर रहीम ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. भारत ने तेंदुलकर के 147 गेंदों पर खेली गई 114 रन की पारी के दम पर निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट पर 289 रन बनाए.
तेंदुलकर ने अपनी शतकीय पारी में 12 चौके और एक छक्का लगाया. उन्होंने अपना शतक शाकिब अल हसन की गेंद पर एक रन पूरा चुराने के साथ पूरा किया. इस तरह सचिन इंटरनेशनल क्रिकेट में सौ शतक पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने. तेंदुलकर ने टेस्टमें 51 और वनडे में 49 शतक जड़े हैं.
ONE HUNDRED #OnThisDay in 2012, Sachin Tendulkar created history against Bangladesh, becoming the first batsman to register hundred international centuries
Next in the list are Ricky Ponting (71), Virat Kohli (70*) and Kumar Sangakkara (63). pic.twitter.com/vaTKIZ6SxT
— ICC (@ICC) March 16, 2020
विराट कोहली के साथ की शतकीय साझेदारी
भारत की ओर से सचिन के साथ पारी की शुरुआत करने आए बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर 25 रन के कुल स्कोर पर पवेलियन लौट गए. इसके बाद सचिन ने विराट कोहली के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया. दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 148 रन की साझेदारी की. विराट 82 गेंदों पर 66 रन बनाकर आउट हुए. कोहली के आउट होने के बाद सचिन को सुरेश रैना का साथ मिला. रैना ने सचिन के साथ मिलकर तीसरे विकेट पर 86 रन जोड़े. बाएं हाथ के बल्लेबाज रैना ने 38 गेंदों पर 51 रन बनाए.
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा- क्रिकेट खेलने के लिए दर्शकों की जरूरत नहीं
5 विकेट से हारी टीम इंडिया
सचिन के यादगार शतकीय पारी के बावजूद भारतीय टीम को इस मुकाबले में हार मिली. मेजबान बांग्लादेश ने 4 गेंद बाकी रहते 5 विकेट पर 293 रन बनाकर मैच जीत लिया. बांग्लादेश की ओर से ओपनर तमीम इकबाल (70), जहरूल इस्लाम (53) और नासिर हुसैन (54) ने अर्धशतकीय पारी खेली. शाकिब ने 31 गेंदों पर 49 जबकि मुशफिकुर ने 25 गेंदों पर नाबाद 46 रन बनाए.