×

26 दिसंबर: शेन वॉर्न ने रच दिया इतिहास, दुनिया में यह उपबल्धि हासिल करने वाले बने थे पहले गेंदबाज

शेन वॉर्न को दुनिया के महानतम स्पिनर में गिना जाता है. और वॉर्न ने आज ही के दिन इतिहास रचा था.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - December 25, 2025 10:38 PM IST

शेन वॉर्न दुनिया के महानतम स्पिनर्स में गिने जाते हैं. उनकी कलाई के जादू की पूरी दुनिया दीवानी रही. वॉर्न ने अपनी फिरकी से विपक्षी टीम के बल्लेबाजों को खूब छकाया. और 26 दिसंबर का दिन उनके लिए बहुत खास है. शुक्रवार, 26 दिसंबर से ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का चौथा टेस्ट मैच खेला जाएगा. इसे बॉक्सिंग-डे टेस्ट कहा जा रहा है. और साल 2006 में इसी बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में वॉर्न ने इस फॉर्मेट में 700 विकेट पूरे किए थे. वॉर्न टेस्ट में 700 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने थे.

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 2006 में 26 दिसंबर से ही मेलबर्न में टेस्ट शुरू हुआ था. इस टेस्ट से पहले शेन वॉर्न 699 विकेट ले चुके थे. उनका 700वां विकेट कौन होगा और इस उपलब्धि को वह कैसे सेलिब्रेट करेंगे, इसे देखने के लिए मेलबर्न में क्रिकेट ग्राउंड में प्रशंसक बड़ी संख्या में उपस्थित थे. वॉर्न ने भी अपने फैंस को निराश नहीं किया.

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

रैंकिंगगेंदबाजमैचविकेट5w10w
1मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका)1338006722
2शेन वॉर्न (ऑस्ट्रेलिया)1457083710
3जेम्स एंडरसन (इंग्लैंड)188704323
4अनिल कुंबले (भारत)132619358
5स्टुअर्ट ब्रॉड (इंग्लैंड)167604203
6नाथन लियोन (ऑस्ट्रेलिया)141567245
7ग्लेन मैक्ग्रा (ऑस्ट्रेलिया)124563293

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजशेन वॉर्न ने इंग्लैंड के धाकड़ सलामी बल्लेबाज एंड्रयू स्ट्रॉस के रूप में अपना 700वां विकेट हासिल लिया. स्ट्रॉस उस वक्त 50 रन बनाकर खेल रहे थे. वॉर्न की फिरकी को वह समझ नहीं पाए और अपना विकेट गंवा बैठे. वॉर्न की गेंद उन्हें छकाते हुए विकेटों से जा टकरा. टेस्ट में 700 विकेट लेने वाले शेन वॉर्न दुनिया के पहले गेंदबाज बने थे.

इस टेस्ट को ऑस्ट्रेलिया ने पारी और 99 रन से जीता था. पहली पारी में 5 विकेट लेने और 40 रन बनाने के साथ ही दूसरी पारी में 2 विकेट लेने वाले शेन वॉर्न को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था.

शेन वॉर्न के विकेट किस देश में कितने विकेट

देशमैचविकेट
1ऑस्ट्रेलिया69319
2बांग्लादेश211
3इंग्लैंड22129
4भारत934
5न्यूजीलैंड949
6पाकिस्तान318
7साउथ अफ्रीका1261
8श्रीलंका948
9यूएई216
10वेस्टइंडीज717
11जिम्बाब्वे16

शेन वॉर्न को क्रिकेट इतिहास का महानतम गेंदबाज माना जाता है. 1992 से 2005 के बीच वॉर्न ने 145 टेस्ट मैचों में 708 विकेट लिए. 12 अर्धशतक लगाते हुए 3,154 रन भी उन्होंने बनाए. इसके अलावा 194 वनडे में वॉर्न ने 293 विकेट लिए. श्रीलंका के महान ऑफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. मुरलीधरन ने टेस्ट में कुल 800 विकेट लिए.

TRENDING NOW

वॉर्न ने 2007 में टेस्ट करियर को अलविदा कह दिया था. वॉर्न आईपीएल का भी हिस्सा रहे और अपनी कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स को 2008 में खेले गए पहले सीजन का विजेता बनाया था. 13 सितंबर 1969 को अपर फर्नट्री गली, ऑस्ट्रेलिया में जन्मे शेन वॉर्न का 52 साल की आयु में 4 मार्च 2022 को थाइलैंड में उनका निधन हो गया था.