हार्दिक बोले, अगर इस मैच को कोई जीता सकता था, तो वो पोलार्ड ही थे

पोलार्ड ने महज 31 गेंद पर 83 रन की पारी खेली और पंजाब के ओपनर केएल राहुल के पहले आईपीएल शतक पर पानी फेर दिया।

Edited By : Cricket Country Staff |Apr 11, 2019, 01:02 AM IST

Published On Apr 11, 2019, 01:02 AM IST

Last UpdatedApr 11, 2019, 01:02 AM IST

kieron pollard @IANS

मुंबई की टीम ने इंडियन टी20 लीग के 24वें मुकाबले में पंजाब के उपर रोमांचक जीत हासिल की। इस मैच में रोहित शर्मा की जगह कप्तानी कर रहे कीरोन पोलार्ड ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम को जीत तक पहुंचाया। पोलार्ड ने महज 31 गेंद पर 83 रन की पारी खेली और पंजाब के ओपनर केएल राहुल के पहले आईपीएल शतक पर पानी फेर दिया।

पंजाब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में मुंबई के सामने 4 विकेट पर 197 रन बनाए थे। ओपनर राहुल ने नाबाद 100 रन जबकि क्रिस गेल ने 36 गेंद पर 63 रन की पारी खेली थी।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें:- पोलार्ड ने 31 गेंद पर खेली गई 83 रन की पारी को पत्‍नी को समर्पित किया

जीत के बाद मुंबई के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने कहा उनको पूरा भरोसा था कि अगर पोलार्ड मैदान पर हैं तो जीत पक्की है। हार्दिक ने बताया कि कैसे उनका दिल आखिरी ओवर के रोमांच के बाद जोर जोर से धड़क रहा है।

उन्होंने कहा, ”दिल बहुत जोर से धड़क रहा है। पोलार्ड एक लीजेंड हैं। एक इंसान जो यह कर सकता था, वो सिर्फ कीरोन पोलार्ड ही थे। समय और मौके की मांग थी कि दोनों ही बल्लेबाज बड़े शॉट लगाए। आज मैं अच्छे से गेंद को कनेक्ट नहीं कर पाया। पोलार्ड को खुद पर भरोसा था और पहली बार बाहर बैठकर मुझे लग रहा था कि 17 से उपर का रन रेट भी संभव है।”

पढ़ें:- पोलार्ड ने अगले मैच में कप्‍तान रोहित के खेलने की उम्‍मीद जताई

पोलार्ड पर हार्दिक को भरोसा था ”यह उससे बेहतर था, जहां से हमने शुरुआत की थी। अगर पोलार्ड वहां रहते तो शायद एक बॉल पर ही उन्होंने मैच खत्म कर दिया होता। उनको साथ कोई सेट बल्लेबाज नहीं था। चार गेंद पर चार रन की जरूरत थी तो मुझे लगा हमने मैच बना लिया है।”

Editor's Pick