Akhilesh Tripathi
पत्रकारिता में करियर की शुरुआत साल 2013 मेंआर्यन टीवी (पटना) से हुई, फिर ईनाडु डिजीटल (ईटीवी हैदराबाद) में लगभग ...Read More
Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - November 21, 2025 3:03 PM IST

Rishabh Pant on Guwahati Test: शुभमन गिल चोट की वजह से गुवाहाटी टेस्ट से पहले टीम इंडिया से रिलीज कर दिए गए हैं. उनकी जगह ऋषभ पंत गुवाहाटी में टीम इंडिया का नेतृत्व करेंगे. शनिवार से गुवाहाटी में दूसरा टेस्ट मैच खेला जाना है, इस मैच से पहले ऋषभ पंत ने बड़ा बयान दिया है.
ऋषभ पंत ने शुक्रवार को स्वीकार किया कि एकमात्र टेस्ट में कप्तानी करना सर्वश्रेष्ठ स्थिति नहीं है लेकिन वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ शनिवार से यहां शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच की कड़ी चुनौतियों के के बारे में ज्यादा नहीं सोच रहे हैं.
पंत ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, एक कप्तान के लिए एकमात्र मैच सबसे अच्छा विकल्प नहीं होता, लेकिन मैं बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) का मुझे यह सम्मान देने के लिए आभार व्यक्त करता हूं, कभी-कभी अगर आप किसी बड़े मौके के बारे में बहुत ज़्यादा सोचते हैं, तो इससे कोई फ़ायदा नहीं होता. उन्होंने कहा, मैं ज्यादा सोचना नहीं चाहता, पहला टेस्ट मैच हमारे लिए कठिन था और हमें टेस्ट जीतने के लिए जो भी करना होगा हम वह करेंगे.
ईडन गार्डन्स में जीत के बाद साउथ अफ्रीका दो मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है, जहां पहली पारी में बल्लेबाजी करते समय गिल की गर्दन में अकड़न आ गई थी और उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था.
पंत ने कहा कि टीम प्रबंधन ने पहले ही मैच के लिए गिल के स्थान पर खेलने वाले खिलाड़ी के बारे में फैसला कर लिया है, लेकिन उन्होंने नाम का खुलासा नहीं किया. उन्होंने कहा, हमने फैसला कर लिया है कि शुभमन की जगह कौन खेलेगा, जो खिलाड़ी खेलेगा उसे इसके बारे में बता दिया गया है. पंत ने कहा, मैं पारंपरिक बने रहना चाहता हूं और साथ ही लीक से हटकर सोचना भी चाहता हूं, मैं अच्छा संतुलन बनाना चाहता हूं, हमें चीजों को सरल रखना होगा और जो टीम बेहतर क्रिकेट खेलेगी, वही जीतेगी।’’
पंत ने महत्वपूर्ण मैच के लिए उपलब्ध रहने के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए गिल की सराहना की. उन्होंने कहा, शुभमन मैच खेलने के लिए उत्सुक थे, उन्होंने तब भी लचीलापन दिखाया जब शरीर साथ नहीं दे रहा था और खिलाड़ियों से इसी तरह का रवैया आप देखना चाहते हैं, मैं गिल से रोज़ बात करता हूं, मुझे कल शाम को ही पता चला कि मैं इस मैच में कप्तानी करूंगा.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
