- क्रिकेट न्यूज़
- News
- One-off Test: Ireland lose seven wickets on 69 runs before lunch on day one
राशिद खान और नबी की शानदार गेंदबाजी, आयरलैंड लंच तक 69/7
टी20 और वनडे सीरीज के बाद टेस्ट मैच में भी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। देहरादून में खेले जा रहे एक मात्र टेस्ट में बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर अफगानिस्तान ने लंच तक आयरलैंड के 69 रन पर सात विकेट गिरा दिए थे। मोहम्मद नबी और राशिद खान ने 5 विकेट निकाले।...
Published On Mar 15, 2019, 12:48 PM IST
Last UpdatedMar 15, 2019, 12:48 PM IST
टी20 और वनडे सीरीज के बाद टेस्ट मैच में भी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। देहरादून में खेले जा रहे एक मात्र टेस्ट में बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर अफगानिस्तान ने लंच तक आयरलैंड के 69 रन पर सात विकेट गिरा दिए थे। मोहम्मद नबी और राशिद खान ने 5 विकेट निकाले।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड ने पहले विकेट के लिए 37 रन जोड़े इसके बाद अफगानिस्तानी गेंदबाजों ने शिकंजा कसा। यामिन अहमदजाई ने पॉल स्टर्लिंग का विकेट लेकर टीम को पहली सफलता दिलाई। वह 30 गेंद पर 26 रन बनाकर आउट हुए।
पढ़ें:- राशिद बोले- बल्लेबाजी में भी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करता हूं
यहां से अफगानी गेंदबाजों ने आयरलैंड की टीम को बैकफुट पर धकेलते हुए एक के बाद एक विकेट चटकाना शुरू किया। कप्तान विलियम पोर्टरफील्ड एक बार फिर से नाकाम रहे और टीम का स्कोर जब 41 रन था तो महज 9 रन बनाकर नबी की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। इसी स्कोर पर टीम को तीसरा झटका लगा। एंडी बालबिर्नी को अहमदजाई ने 4 रन पर बोल्ड कर दिया।
जेम्स मैकुलम (4), केविन ओ ब्रायन (12), स्टुअर्ट पॉयंटर (0) सस्ते में आउट हुए और लंच तक टीम महज 69 रन के स्कोर तक अपने सात विकेट गंवा चुकी थी।
पढ़ें:- राशिद के ऑलराउंड प्रदर्शन से जीता अफगानिस्तान, आयरलैंड को 109 रन से रौंदा
नबी ने तीन बड़े विकेट निकाले और अफगानिस्तान की टीम को हावी कर दिया। उन्होंने कप्तान पोर्टरफील्ड (9), अनुभवी केविन ओ ब्रायन (12) और स्टुअर्ट थॉम्पसन (3) का विकेट हासिल किया। राशिद और अहमदजाई ने दो- दो विकेट निकाले।