कोहली पर बोले बेदी- टीम में एक आदमी सबकुछ कर रहा है, हम होने दे रहे हैं

पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी ने कोहली-कुंबले विवाद पर अपनी राय दी।

Edited By : Cricket Country Staff |Nov 19, 2018, 04:36 PM IST

Published On Nov 19, 2018, 04:36 PM IST

Last UpdatedNov 19, 2018, 04:36 PM IST

Virat Kohli © AFP

भारतीय क्रिकेट के पूर्व दिग्गज बिशन सिंह बेदी ने मौजूदा टीम इंडिया में विराट कोहली के एकाधिकार पर तीखी टिप्पणी की है। बेदी ने साहित्य आज तक कार्यक्रम के दौरान कहा, “मैं कहना चाह रहा हूं कि एक आदमी सब कुछ कर रहा है और हम होने दे रहे हैं। अनिल कुंबले ने क्या कहा होता, ये उसका बड़कपन था जो इस तरह पद छोड़कर चला गया।”

महान गेंदबाज और भारतीय टीम के कोच रह चुके कुंबले ने जून 2017 में कप्तान कोहली के साथ विचारों के मतभेद के चलते अपने पद से इस्तीफा दिया था। जिसके बाद रवि शास्त्री को कोच बनाया गया और अभी तक कोहली और शास्त्री के बीच किसी तरह का कोई मतभेद सामने नहीं आया है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत की जीत की संभावनाओं के बारे में बात करते हुए बेदी ने कहा, “भारतीय टीम अच्छी है, हम सभी को ये पता है लेकिन यही टीम इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका गई थी और वो टीमें भी ‘कमजोर’ थी। हां दो बच्चों (स्टीवन स्मिथ, डेविड वार्नर) पर बैन लगा है लेकिन एक टीम दो खिलाड़ियों से नहीं बनती। असल में हमारी टीम एक इंसान से बनी है, सब कुछ कोहली के बारे में ही है।”

बेदी ने आगे कहा, “जितना ज्यादा ध्यान उसपर दिया जा रहा है, आप समझ नहीं रहे हैं कि आप उस पर कितना दबाव डाल रहे हैं, बतौर खिलाड़ी और बतौर कप्तान भी। मेरी हिसाब से शायद ही कोई खिलाड़ी कोहली जितना आक्रामक है लेकिन उसकी और टीम की आक्रामकता में फर्क है। उसी तरह बल्लेबाज विराट और कप्तान विराट में जमीन आसमान का फर्क है।”

Editor's Pick