- क्रिकेट न्यूज़
- News
- only one batter who got into double-digits for Seattle Orcas in MLC 2025 Match
सिर्फ एक बल्लेबाज ने छुआ दहाई का आंकड़ा, टी-20 में इस टीम के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
17.4 ओवरों में सिर्फ 82 रन के स्कोर पर सिमटी पूरी टीम. हेनरिक क्लासेन (48) को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका.
Published On Jul 05, 2025, 02:09 PM IST
Last UpdatedJul 05, 2025, 02:09 PM IST
MLC 2025
अमेरिका में मेजर लीग क्रिकेट-2025 (MLC 2025) का आयोजन हो रहा है. मेजर लीग क्रिकेट-2025 के 26वें मुकाबले में बल्लेबाजों के फ्लॉप शो के बाद सिएटल ओकार्स को वाशिंगटन फ्रीडम के हाथों आठ विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा. सिएटल ओकार्स की टीम के नाम इस मैच में शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ.
सिएटल ओकार्स की टीम इस मैच में 17.4 ओवरों में सिर्फ 82 रन के स्कोर पर सिमट गई. 19 रन पर अपने पांच विकेट गंवा चुकी सिएटल ओकार्स की टीम के बल्लेबाजों ने पूरी तरह निराश किया.
ग्लेन मैक्सवेल, सौरभ नेत्रावलकर और जैक एडवर्ड्स ने तीन-तीन विकेट झटके, जबकि एक विकेट रचिन रविंद्र के हाथ लगा. विजेता टीम वाशिंगटन फ्रीडम के कप्तान ग्लेन मैक्सवेल को शानदार गेंदबाजी के चलते ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।.
सिर्फ एक बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार कर सका
टीम के लिए सिर्फ हेनरिक क्लासेन इकलौते ऐसे बल्लेबाज रहे, जिन्होंने दहाई का आंकड़ा छुआ. इनके अलावा कोई और बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका. सिकंदर रजा (08), शिमरन हेटमायर (05), काइले मेयर्स (01) जैसे स्टार खिलाड़ी का बल्ला भी खामोश रहा. क्लासेन ने 39 गेंदों में चार छक्कों की मदद से 48 रन बनाए. टीम के बाकी सभी बल्लेबाजों ने मिलकर सिर्फ 39 रन बनाए
83 रन के लक्ष्य को वाशिंगटन फ्रीडम ने महज 9.2 ओवरों में हासिल कर लिया. फ्रीडम ने 29 के स्कोर पर मिशेल ओवेन (6) का विकेट गंवा दिया था, जिसके बाद रचिन रविंद्र ने मुख्तार अहमद के साथ टीम को संभालने की कोशिश की. टीम के लिए रचिन रविंद्र ने 23 गेंदों में एक छक्के और चार चौकों के साथ 32 रन की पारी खेली, जबकि मुख्तार अहमद तीन छक्कों और दो चौकों के साथ 36 रन बनाकर नाबाद रहे. सिएटल ओकार्स की ओर से कप्तान सिकंदर रजा और जसदीप सिंह ने एक-एक विकेट चटकाया.
प्लेऑफ की दौर में बनी हुई है सिएटल ओकार्स
9 में से 7 मैच जीतकर वाशिंगटन फ्रीडम की टीम प्वाइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर बनी हुई है। टीम पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है. वहीं, सिएटल ओकार्स 9 में से 6 मैच हारकर चौथे स्थान पर है, टीम के पास अगले दौर में पहुंचने का मौका है. वाशिंगटन फ्रीडम के अलावा सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स और टेक्सास सुपर किंग्स भी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है. सिएटल ओकार्स के साथ एमआई न्यूयॉर्क और लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स के पास अगले दौर में पहुंचने का मौका है.