- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Only T20I: It was an outstanding comeback from Joe Denly; says Eoin Morgan
इंग्लैंड T20 टीम के कप्तान मॉर्गन बोले- जोए डेनली ने की शानदार वापसी
मेजबान श्रीलंका की टीम 157 रन पर सिमट गई।
Published On Oct 28, 2018, 01:01 PM IST
Last UpdatedOct 28, 2018, 01:01 PM IST
England-cricket (AFP Photo)
श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड को एकमात्र टी-20 मैच में शानदार जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले स्पिन गेंदबाज जोए डेनली की कप्तान इयोन मॉर्गन ने जमकर तारीफ की है। मॉर्गन ने कहा कि ये डेनली की शानदार वापसी थी।
इंग्लैंड ने शनिवार देर रात कोलंबो में खेले गए टी-20 मैच में श्रीलंका को 30 रन से पराजित कर दिया। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ओपनर जेसन रॉय के 36 गेंदों पर खेली गई 69 रन की पारी की बदौलत 20 ओवर में 8 विकेट पर 187 रन बनाए थे।
जवाब में श्रीलंका की टीम 157 रन पर ऑलआउट हो गई। इंग्लैंड की ओर से डेनली ने अपनी लेग स्पिन गेंदबाजी से 4 ओवर में 19 रन देकर 4 विकेट निकाले। अनुभवी स्पिनर आदिल राशिद ने भी 4 ओवर में 11 रन खर्च कर 3 विकेट झटके।
डेनली को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
जीत के बाद मॉर्गन ने कहा, ‘ हमारी बल्लेबाजी यूनिट अच्छी है। हमने मलिंगा को अच्छे तरीके से खेला। डेनली ने शानदार वापसी की। उन्होंने मुश्किल परिस्थितियों में अच्छी गेंदबाजी की। इसलिए वो प्रशंसा के हकदार हैं। मुझे लगता है कि टीम में अब भी सुधार की गुंजाइश है। हमने मिस्ट्री स्पिनर्स के खिलाफ भी अच्छा प्रदर्शन किया।’
श्रीलंका की ओर से कप्तान थिसारा परेरा ही अर्धशतकीय पारी खेलने में सफल रहे। उन्होंने 31 गेंदों पर 6 छक्कों की मदद से 57 रन बनाए।