चटगांव टेस्ट: राशिद के ऑलराउंड प्रदर्शन से अफगानिस्तान ने बांग्लादेश पर कसा शिकंजा

अफगानिस्तान ने पहली पारी में 342 रन बनाए

Edited By : Press Trust of India |Sep 06, 2019, 07:33 PM IST

Published On Sep 06, 2019, 07:33 PM IST

Last UpdatedSep 06, 2019, 07:33 PM IST

Rashid khan @afghanistan cricket board

लेग स्पिनर राशिद खान के बल्ले के बाद गेंद से शानदार प्रदर्शन के बूते अफगानिस्तान ने एकमात्र टेस्ट के दूसरे दिन स्टंप तक बांग्लादेश के 8 विकेट झटक लिए।

पढ़ें: इंडिया ए ने 5वें वनडे में दक्षिण अफ्रीका ए को 36 रन से हरा 4-1 से जीती सीरीज

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

राशिद ने सुबह 61 गेंद में 51 रन की पारी खेली जिससे अफगानिस्तान ने पहली पारी में 342 रन बनाए और फिर इस स्पिनर ने 47 रन देकर चार विकेट चटकाए जिसमें अपने पहले ही ओवर में एक विकेट हासिल करना भी शामिल रहा। बांग्लादेश की टीम दिन का खेल समाप्त होने तक 8 विकेट पर 194 रन बनाकर जूझ रही थी।

मोमिनुल हक ही बांग्लादेश के लिए अर्धशतकीय पारी खेल सके जबकि मोसादेक हुसैन 44 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। मोमिनुल ने 71 गेंद में 52 रन बनाए। पुछल्ले बल्लेबाज ताइजुल इस्लाम 14 रन बनाकर दूसरे छोर पर हैं। टीम अब भी 148 रन से पिछड़ रही है और उसके केवल दो विकेट बचे हैं।

घरेलू टीम बांग्लादेश ने एक विकेट पहले ही ओवर में खो दिया जब तेज गेंदबाज यासिर अहमदजई ने पारी के पहले ही ओवर में बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज शादमैन इस्लाम को शून्य पर आउट कर दिया।

पढ़ें: स्टीव स्मिथ टेस्ट में बेस्ट, विराट कोहली सभी प्रारूपों में बेहतर : शेन वॉर्न

लेकिन सौम्य सरकार और लिटन दास ने 49 रन की साझेदारी निभाई। मोहम्मद नबी ने सौम्य को 17 रन पर एलबीडब्ल्यू आउट किया। इसके बाद राशिद ने खुद को आक्रमण पर लगाया और लिटन को 33 रन पर आउट कर दिया।

राशिद ने पांचवें ओवर में शाकिब अल हसन को 11 रन पर एलबीडब्ल्यू आउट किया और दो गेंद बाद मुशफिकुर रहीम को शून्य पर पवेलियन भेजा। इससे चाय तक बांग्लादेश का स्कोर पांच विकेट पर 88 रन हो गया।

अंतिम सत्र में भी वे बेहतर नहीं कर सके और राशिद ने महमूदुल्लाह रियाद को सात रन पर बोल्ड कर दिया और फिर अपनी लेग स्पिन से अन्य बल्लेबाजों को परेशान किया।

राशिद ने इससे पहले अफगानिस्तानी बल्लेबाजी की जिम्मेदारी उठाते हुए 61 गेंद में तेजी से 51 रन की पारी खेली क्योंकि टीम ने पांच विकेट पर 271 रन से खेलते हुए जल्द ही कुछ विकेट गंवा दिए।

पूर्व कप्तान असगर अफगान अपने पहले दिन के 88 रन के स्कोर में केवल चार रन ही जोड़ सके और स्पिनर ताईजुल इस्लाम को विकेट दे बैठे जिन्होंने 116 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए।

बांग्लादेश के लिए ऑफ स्पिनर नईम हसन और शाकिब ने दो दो विकेट हासिल किए।

Editor's Pick