• Home
  • News
  • our batter lack confidence says Kolkata Knight Riders Mentor Dwayne Bravo

ब्रावो ने मानी केकेआर की सबसे बड़ी कमी, कहा- इसी वजह से...

कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटॉर ड्वेन ब्रावो ने कहा कि उनकी टीम के बल्लेबाजों में आत्मविश्वास की कमी है और इसी वहज से टीम आज इस स्थिति में है. केकेआर ने अभी तक इस सीजन में 8 में से सिर्फ तीन मैच जीते हैं.

Edited By : Bharat Malhotra |Apr 22, 2025, 02:15 PM IST

Published On Apr 22, 2025, 02:15 PM IST

Last UpdatedApr 22, 2025, 02:15 PM IST

Dwayne Bravo

कोलकाता: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के मेंटोर ड्वेन ब्रावो ने इस सीजन में आठ IPL मैचों में फ्रेंचाइजी की पांचवीं हार के बाद माना कि उनके बल्लेबाजों में आत्मविश्वास की कमी है. हालांकि उन्होंने टीम की इस स्थिति के लिए ईडन गार्डन्स की बहुचर्चित पिच को जिम्मेदार नहीं ठहराया. KKR को सोमवार को यहां गुजरात टाइटंस के हाथों 39 रन से हार का सामना करना पड़ा.

ब्रावो ने मैच के बाद मीडिया से बातचीत में ड्रेसिंग रूम के माहौल के बारे में बताते हुए कहा, ‘आईपीएल एक कड़ा टूर्नामेंट है और जब आप अच्छी शुरुआत नहीं करते हैं, तो आप जानते हैं कि बल्लेबाज ऐसे दौर में चले जाते हैं, जहां उनका आत्मविश्वास डिग जाता है.’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उन्होंने कहा, ‘इस समय यही हो रहा है. इसलिए जैसा कि मैंने कहा, हमें बस उनका समर्थन करते रहना होगा और उम्मीद है कि वे अच्छा प्रदर्शन करेंगे. हमारे बल्लेबाजों में अभी आत्मविश्वास की कमी है जिसके कारण वह रन नहीं बना पा रहे हैं.’

ब्रावो ने कहा, ‘अच्छी फॉर्म आत्मविश्वास लाती है. और ईमानदारी से कहें तो इस समय हमारे पास वह आत्मविश्वास नहीं है.’

ईडन गार्डन्स की पिच इस सत्र में सुर्खियों में रही है क्योंकि घरेलू टीम केकेआर को इससे मदद नहीं मिल रही है लेकिन ब्रावो ने पिच को दोष देने से परहेज किया.

उन्होंने कहा, ‘विकेट में कुछ भी गड़बड़ नहीं है. मैं यहां विकेट के बारे में बात करने नहीं आया हूं. मुझे लगता है कि दोनों टीमें एक ही विकेट पर खेलती हैं. हमने अच्छी क्रिकेट नहीं खेली. उन्होंने हमसे बेहतर खेल दिखाया.’

सोमवार को खेले गए मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को गुजरात टाइटंस के हाथों 39 रन से हार का सामना करना पड़ा. गुजरात टाइटंस ने कप्तान शुभमन गिल की 90 रन की पारी की मदद से तीन विकेट 198 रन का स्कोर बनाया. इसके जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 9 विकेट पर 158 रन ही बना सकी. कप्तान अजिंक्य रहाणे ने हाफ सेंचुरी लगाई लेकिन कोई अन्य बल्लेबाज खुलकर नहीं खेल पाया.

BM

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick