- क्रिकेट न्यूज़
- News
- ‘Our bowling group can take 20 wickets anywhere,’ says shubman gill after India’s thumping win over AFG
गेंदबाजों के मुरीद हुए कप्तान शुभमन गिल, टीम इंडिया की धमाकेदार जीत के बाद तारीफ में पढ़े कसीदे
भारत ने न्यू चंडीगढ़ में खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में अफगानिस्तान को पारी और 300 रन से हरा दिया. जिसके बाद कप्तान शुभमन गिल ने गेंदबाजों की तारीफ में जमकर कसीदे पढ़े हैं. उन्होंने मैच के बाद कहा कि हमारे बॉलिंग ग्रुप पर इतना भरोसा है कि हम कहीं भी 20 विकेट ले सकते हैं.
Published On Jun 08, 2026, 06:11 PM IST
Last UpdatedJun 08, 2026, 06:11 PM IST
टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में पारी और 300 रन से मैच अपने नाम कर लिया. जिसमें गेंदबाजों की अहम भूमिका रही. इस टेस्ट से डेब्यू करने वाले मानव सुथार ने 7 विकेट झटके. वहीं वॉशिंगटन सुंदर ने 5 विकेट निकाले. जबकि कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा ने 3-3 विकेट चटकाए.
इसके पहले भारत के बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया था. केएल राहुल और कप्तान शुभमन गिल के बल्ले से शतकीय पारी देखने को मिली थी. अफगानिस्तान के खिलाफ मिली शानदार जीत के बाद कप्तान शुभमन गिल ने भारत के ऑलराउंड प्रदर्शन को बेहतरीन बताया है.
ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले शुभमन गिल
अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में कप्तानी करते हुए गिल की टीम ने 564/8 के स्कोर पर अपनी पहली पारी घोषित की. जिसके बाद अफगानिस्तान को 152 और 112 रन पर ऑलआउट किया. गिल इस बात से बहुत खुश नजर आए कि टीम के हर विभाग ने जीत में योगदान दिया है.
मैच के बाद गिल ने कहा कि मुझे लगता है कि यह हमारी तरफ से एक शानदार जीत थी. हमने सभी जरूरी चीजें सही कीं. इसलिए मैं इससे बहुत खुश हूं. गिल ने आगे कहा कि यह काफी आसान है। जब आप पहली पारी में बल्लेबाजी कर रहे हों, तो हर बार 350 रन बनाने की कोशिश करें. चाहे हम कहीं भी खेल रहे हों या हालात कैसे भी हों. हमारे बॉलिंग ग्रुप पर इतना भरोसा है कि हम कहीं भी 20 विकेट ले सकते हैं.
क्यों लिया फॉलोऑन देने का फैसला
भारतीय टीम ने पहली पारी में अफगानिस्तान को 154 रन पर आउट करने के बाद फॉलोऑन दे दिया. अपने इस फैसले पर गिल ने कहा कि बहुत गर्मी थी. हमने तय किया कि अगर लंच से पहले या ड्रिंक्स ब्रेक के तुरंत बाद हमें विकेट मिल जाते हैं. तो हम देखेंगे कि क्या हमारे गेंदबाज तरोताजा हैं. अगर हां, तो हम उन्हें फॉलोऑन देंगे. अगर नहीं, तो हम कुछ सेशन बल्लेबाजी करेंगे और शायद दिन के आखिर में उन्हें फिर से गेंदबाजी करने का मौका देंगे, लेकिन हमें जल्दी विकेट मिले, हम वापसी करने में कामयाब रहे. जिस तरह से हमारे तेज गेंदबाजों ने गेंदबाजी की, सिराज ने हमें वह अहम विकेट दिलाया जब हमने उन्हें फॉलोऑन दिया था और प्रसिद्ध ने तीन जरूरी विकेट लिए.
गिल ने कहा कि स्पिन ग्रुप के टैलेंट पर कभी कोई शक नहीं था. अनुभव उन्हें और भी खतरनाक बना देगा. मानव, वाशी और कुलदीप—इन तीनों में जिस तरह की गुणवत्ता है, उसे लेकर कभी कोई शक नहीं था.