- क्रिकेट न्यूज़
- News
- our fast bowler enjoy each other success says mohammed shami
हमारे तेज गेंदबाज एक-दूसरे की कामयाबी को एन्जॉय करते हैं: Mohammed Shami
मोहम्मद शमी ने कहा हम सभी तेज गेंदबाजों की बॉन्डिंग शानदार है और सभी एक-दूसरे को बेहतर समझते हैं.
Published On May 11, 2021, 04:43 PM IST
Last UpdatedMay 11, 2021, 04:43 PM IST
मोहम्मद शमी @ICCTwitter
बीते तीन-चार सालों से भारतीय पेस अटैक की चर्चा पूरी दुनिया में है. इस समय टीम इंडिया के पेस बॉलिंग डिपार्टमेंट में जितने विकल्प हैं वे सभी लाजवाब हैं और दुनिया में उनके प्रदर्शन की तूती बोलती है. भारतीय टीम ने क्रिकेट के सभी विभागों में खुद को सशक्त किया है और यही कारण है वह ऑस्ट्रेलिया जैसी दिग्गज टीम को एक नहीं बल्कि दो-दो बार उसके घर में पटखनी देकर आई है.
भारतीय पेस अटैक के अगुवा मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) का कहना है कि टीम के तेज गेंदबाज एक-दूसरे की सफलता का आनंद लेते हैं. टेस्ट क्रिकेट में मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा और जसप्रीत बुमराह नियमित रूप से टीम का हिस्सा रहते हैं. इनके अलावा भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज और टी. नटजरान भी गेंदबाजी में विकल्प पेश करते हैं.
शमी ने क्रिकबज से कहा, ‘हमारी टीम की तेज गेंदबाजी यूनिट बेहतरीन है जहां सभी मेहनत करते हैं और एक-दूसरे को अच्छे से समझते हैं. टीम में हमारी बॉन्डिंग अच्छी है क्योंकि हम सभी एक दूसरे की सफलता का आनंद लेते हैं.’
पिछले तीन वर्षो में भारतीय तेज गेंदबाजी यूनिट को विशेषज्ञों और कॉमेंटेटरों से काफी सराहना मिली है. भारतीय टीम का तेज गेंदबाजी आक्रमण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज जीत में कारगार साबित हुआ था.
शमी ने कहा, ‘अगर कोई गेंदबाज उम्मीद के अनुरुप गेंदबाजी नहीं कर पाता है तो हम उसकी ऊर्जा बढ़ाते हैं. हमारी कोशिश रहती है कि वो इतना दबाव नहीं ले और रिलेक्स रहे. मेरे ख्याल से यह बॉन्डिंग इसलिए भी है क्योंकि अपने देश के लिए खेलना हम सभी के लिए गर्व की बात है.’