add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

मुस्तफिजुर रहमान को किया रिलीज, अब KKR के हेड कोच का आया बड़ा बयान

केकेआर ने आईपीएल 2026 की नीलामी में मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा था, लेकिन अब उन्हें टीम से रिलीज कर दिया गया है.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - January 5, 2026 8:27 PM IST

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के निर्देश पर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को टीम से रिलीज कर दिया है. केकेआर की टीम आईपीएल ऑक्शन में सबसे बड़े पर्स के साथ उतरी थी और टीम ने कई बड़े चेहरे अपनी टीम के साथ जोड़े थे. टीम के हेड कोच अभिषेक नायर ने कहा है कि ऑक्शन में केकेआर का मकसद अनुभवी खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ना था.

केकेआर के हेड कोच अभिषेक नायर ने आईएएनएस से कहा, हम अनुभवी खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ना चाहते थे, इसके साथ ही हम ऑक्शन में उपलब्ध बेहतरीन भारतीय खिलाड़ियों को अपने साथ शामिल करना चाहते थे, यह खेल खिलाड़ियों से जुड़ा है, कोच से जुड़ा नहीं है, आपको एकजुट होकर खेलना होगा,अगर यह टीम एकजुट होकर खेलेगी, तो बहुत अच्छा प्रदर्शन करेगी, इस टीम ने भारत को बेहतरीन खिलाड़ी दिए हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मानसिकता हमेशा जीतने की होती है: अभिषेक नायर

पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कहा, हमारा नजरिया स्पष्ट है,हम अच्छा क्रिकेट खेलने की कोशिश करेंगे, जब भी आप किसी टूर्नामेंट को खेलने उतरते हैं, तो मानसिकता हमेशा जीतने की होती है,हम प्रत्येक खिलाड़ी की फॉर्म पर नजर बनाए रखते हुए लगातार शानदार परफॉर्मेंस देने की कोशिश करेंगे.

हमारे खिलाड़ी अपने खेल से खुश रहें: नायर

अभिषेक नायर मानते हैं कि खिलाड़ी अगर अपनी ही उम्मीदों पर खरा उतरें, तो यही काफी है. उन्होंने कहा, जब तक हमारे खिलाड़ी अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं और अपने खेल से खुश हैं, मेरे लिए इतना ही काफी है, हम चाहते हैं कि खिलाड़ी अपनी उम्मीदों पर खरा उतरें,हम चाहते हैं कि हमारे खिलाड़ी अपने खेल से खुश रहें.

बांग्लादेश ने लगाया आईपीएल के प्रसारण पर बैन

केकेआर ने आईपीएल 2026 की नीलामी में मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा था, लेकिन अब उन्हें टीम से रिलीज कर दिया गया है. बांग्लादेश सरकार ने इसके बाद गुस्से में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के प्रसारण और प्रचार पर अनिश्चितकालीन प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है.