add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

GT vs SRH: आउट या नॉट आउट...शुभमन गिल के विकेट पर मचा बवाल, फैंस भी भड़के

शुभमन गिल के रन आउट होने को लेकर बवाल मचा हुआ है. गिल के विकेट को लेकर अंपायरिंग पर सवाल उठ रहे हैं.

user-circle cricketcountry.com Written by Saurav Kumar
Last Updated on - May 2, 2025 9:44 PM IST

Shubman Gill Run Out Controversy: आईपीएल में आज गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला जा रहा है.इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल शानदार लय में बल्लेबाजी कर रहे थे. गिल ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में 38 गेंद पर 10 चौके और 2 छक्के की मदद से 76 रन की पारी खेली.

गिल इस मुकाबले में रन आउट हुए. हालांकि उनके रन आउट पर बहुत बड़ा बवाल मचा हुआ है. गिल जब आउट हुए तो उसमें यह साफ कर पाना काफी मुश्किल था कि गेंद विकेट को लगी या विकेटकीपर के हाथ लग के विकेट की गिल्ली गिरी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

शुभमन गिल के विकेट पर मचा बवाल

शुभमन गिल जब तक बल्लेबाजी कर रहे थे. गुजरात की टीम तेजी से रन बना रही थी. गिल का विकेट मैच में 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर गिरा. इस गेंद पर बटलर ने शॉट खेला और शुभमन गिल रन दौड़ने के लिए भागे. हालांकि गेंद हर्षल पटेल के हाथ में गई थी और उन्होंने तेजी से इसे विकेटकीपर हेनरिक क्लासेन के हाथ में थ्रो किया.

शुभमन गिल विकेटकीपर की ओर दौड़ रहे थे. उस वक्त हेनरिक क्लासेन के पास जब गेंद आई तो विकेट की लाइट जल गई. गिल उस समय क्रीज के अंदर पहुंच नहीं पाए थे. जिसके बाद मैदानी अंपायर ने तीसरे अंपायर का रुख किया. तीसरे अंपायर ने जब इसका रिप्ले देखा तो लग रहा था कि विकेट की गिल्ली क्लासेन के ग्लब्स से गिरी है. हालांकि उस वक्त गेंद भी काफी नजदीक थी और दूसरे एंगल से लग रहा था कि गेंद ने विकेट को छू लिया है और अंपायर ने इसे आउट करारा दिया. शुभमन गिल तीसरे अंपायर द्वारा आउट दिए जाने के बाद काफी नाराज नजर आए और पवेलियन जाकर अंपायर पर भी भड़कते हुए नजर आए. सोशल मीडिया पर भी शुभमन गिल के विकेट को लेकर बवाल मचा हुआ है.