• Home
  • News
  • Paani dala na irfan pathan trolled his elder brother yusuf pathan on twitter 4218665

यूसुफ पठान के पसीने को भाई इरफान ने बताया पानी, टि्वटर पर ली मौज

सोशल मीडिया पर अक्सर फन करने वाले इरफान पठान ने आज अपने बड़े भाई यूसुफ पठान से भी टि्वटर पर मौज ली है.

Edited By : India.com Staff |Nov 22, 2020, 08:39 PM IST

Published On Nov 22, 2020, 08:39 PM IST

Last UpdatedNov 22, 2020, 08:39 PM IST

टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान (Irfan Pathan) अपने बड़े भाई से मौज-मस्ती को कोई मौका नहीं छोड़ते हैं. एक बार फिर आज जूनियर पठान ने अपने सीनियर ब्रदर यूसुफ पठान (Yusuf Pathan) से टि्वटर पर मजे ले लिए. वैसे इरफान ने इस बार पठान से जो मजाक टि्वटर पर किया उसे देखकर उन्हें गुस्सा जरूर आया होगा.

दरअसल यूसुफ ने आज अपनी एक तस्वीर टि्वटर पर पोस्ट की थी. सीनियर पठान ने जिम सेशन के बाद अपनी यह तस्वीर क्लिक कराई और वह इस दौरान पसीनों से तर-बतर थे. उन्होंने इस तस्वीर को टि्वटर पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘स्वस्थ जीवन जीने के लिए खुद से प्यार करें.’ इसके साथ यूसुफ ने जिम और ट्रेनिंग जैसे शब्दों को हैशटैग भी किया था.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

https://twitter.com/IrfanPathan/status/1330456700441202688?s=20

लेकिन इरफान ने जब उनकी यह तस्वीर देखी तो बड़े भाई से ही मौज ले ली. उन्होंने इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘पानी डाला न’ यानी इरफान अपने भाई को चिढ़ाते हुए बोल रहे हैं कि टीशर्ट और माथे पर वह उनकी जिम की मेहनत के बाद आया पसीना नहीं है, बल्कि उन्होंने अपने ऊपर पानी डालकर यह फोटो खिंचाया है. खैर सीनियर पठान ने अपने छोटे भाई के इस मजाक पर टि्वटर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

बता दें इरफान पठान इन दिनों लंका प्रीमियर लीग (LPL) में खेलने के लिए श्रीलंका में हैं. वह इस सीजन कैंडी टस्कर्स का हिस्सा हैं. यह लीग 26 नवंबर से हंबनटोटा में शुरू होगी. इस लीग में पठान कुसल परेरा, वहाब रियाज, मुनफ पटेल और कुसल मेंडिंस जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के साथ मैदान पर खेलते दिखाई देंगे.

Editor's Pick