- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Pacer Abu Jayed tests Positive for COVID-19 ahead of Sri Lanka Tour
श्रीलंका दौरे से पहले बांग्लादेश को बड़ा झटका, तेज गेंदबाज हुआ कोरोना संक्रमित
बांग्लदेश को जुलाई-अगस्त में श्रीलंका का दौरा करना था लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था
Published On Sep 24, 2020, 05:05 PM IST
Last UpdatedSep 24, 2020, 05:05 PM IST
Bangaldesh Cricket Team (file image)
बांग्लादेशी तेज गेंदबाज अबु जायेद को श्रीलंका के दौरे से पहले कोविड-19 जांच में पॉजिटिव पाया गया है। बांग्लादेश के क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने यह जानकारी दी। बीसीबी के डॉक्टर देबाशीष चौधरी ने एक बयान में कहा, ‘तेज गेंदबाज अबु जायेद चौधरी राही को कोविड-19 जांच में पॉजिटिव पाया गया है। उन्हें पृथकवास में दिशानिर्देशों के अनुसार कोविड का उपचार मिलेगा और आगे उनके और परीक्षण कराये जायेंगे।’
डीन जोंस का दिल का दौरा पड़ने से निधन, शास्त्री सहित सहवाग ने इस तरह से किया याद
बोर्ड ने कहा कि 27 क्रिकेटरों की जांच में केवल जायेद को ही पॉजिटिव पाया गया। बीसीबी ने कहा, ‘बांग्लादेश टीम के शिविर के लिए 27 क्रिकेटरों को बुलाया गया था और परीक्षण के लिए उनके नमूने लिए गए जिसमें 27 के नतीजे नेगेटिव रहे।’
जायेद बांग्लादेश के लिये नौ टेस्ट में खेल चुके हैं और 23 अक्टूबर से श्रीलंका में शुरू हो रही तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिये दौरा कर रही बांग्लादेश टीम के अहम सदस्य हैं। सलामी बल्लेबाज सैफ हसन को भी नौ सितंबर को कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया था लेकिन वह अब इससे उबर चुके हैं।
बांग्लदेश को जुलाई-अगस्त में श्रीलंका का दौरा करना था लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। दोनों बोर्ड अभी मेहमानों के लिये 14 दिन के पृथकवास को घटाने को लेकर चर्चा कर रहे हैं।
रोहित ने लगाई रिकॉडर्स की झड़ी, ये कारनामा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
मौजूदा कार्यक्रम के अनुसार बांग्लादेश की टीम 27 सितंबर को श्रीलंका पहुंचेगी और पहला टेस्ट 23 अक्टूबर से शुरू हो रहा है।