बंगाल को छोड़ गोवा की ओर से खेलेंगे अशोक डिंडा

बंगाल के गेंदबाजी कोच रणदेव बोस के साथ मतभेद होने के बाद डिंडा को बंगाल की टीम से बाहर कर दिया गया था

Edited By : Cricket Country Staff |Sep 28, 2020, 04:02 PM IST

Published On Sep 28, 2020, 04:02 PM IST

Last UpdatedSep 28, 2020, 04:02 PM IST

Ashok Dinda © IANS

Ashok Dinda © IANS

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अशोक डिंडा पिछले घरेलू सीजन में बंगाल से नजरअंदाज किए जाने के बाद आगामी सत्र में गोवा का प्रतिनिधित्व करेंगे। कोरोना वायरस महामारी के कारण हालांकि घरेलू सीजन के शुरू होने पर संशय बरकरार है।

IPL 2020 RCB vs MI: कोहली-रोहित में भी होगी रोचक जंग

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

राज्य की टीम में मौका नहीं मिलने पर खुद को राजनीति का शिकार बताते हुए डिंडा ने पिछले साल घोषणा की थी कि वह बंगाल के लिए नहीं खेलेंगे। बंगाल 2019-2020 सत्र में रणजी ट्रॉफी का उपविजेता रहा था।

बंगाल के गेंदबाजी कोच रणदेव बोस के साथ मतभेद होने के बाद डिंडा को बंगाल की टीम से बाहर कर दिया गया था। इस 36 साल के खिलाड़ी पर बोस से सार्वजनिक रूप से दुर्व्यवहार करने और टीम के भीतर दरार पैदा करने का आरोप लगा था।

उनके गोवा से जुड़ने की खबर को पीटीआई-भाषा ने गोवा क्रिकेट संघ के सचिव विपुल फड़के से पुष्टि की। फड़के ने कहा, ‘हमने डिंडा से एक सत्र का करार किया है, अगर सत्र शुरू होता है तो।’ ऐसे कयास लगाए जा रहे कि कोविड-19 महामारी के कारण बीसीसीआई इस साल घरेलू सत्र का आयोजन नहीं करेगा। इंडियन प्रीमियर लीग 2020 का आयोजन भी देश से बाहर हो रहा है।

हमेशा से जानता था कि IPL में बल्लेबाजी से स्टार बनेगा तेवतिया : कोच

डिंडा ने प्रथम श्रेणी में 420 विकेट लिए हैं। उन्होंने भारत के लिए 13 एकदिवसीय और नौ टी20 अंतरराष्ट्रीय में क्रमश: 12 और 17 विकेट लिए हैं।

Editor's Pick