आईसीसी विश्वकप में दो लगातार हार से शुरुआत करने वाली दक्षिण अफ्रीका की टीम के लिए बुरी खबर आई है। टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज डेल स्टेन चोटिल होने की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
गौरतलब है स्टेन को भारत में खेली गई इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान कंधे में चोट लगी थी। पहले दो मुकाबले में खेलने के बाद उन्होंने टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया था। विश्व कप के पहले दो मुकाबले में वह चोटिल होने की वजह से ही भाग नहीं ले पाए थे। दक्षिण अफ्रीका के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ब्यूरेन हेंड्रिक्स को स्टेन की जगह टीम में शामिल किया जाएगा।
BREAKING: Dale Steyn is out of #CWC19 after suffering a second shoulder injury which has not responded to treatment. Left-arm fast bowler @Beuran_H13 joins the squad ahead of tomorrow’s crucial clash against India in Southampton.
— Cricket World Cup (@cricketworldcup) June 4, 2019
दक्षिण अफ्रीका को बुधवार को भी भारत के खिलाफ विश्व कप के अपने तीसरे मुकाबले में खेलना है। सोमवार को स्टेन ने नेट्स में जमकर अभ्यास किया था। उनके प्रैक्टिस किए जाने के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि वह भारत के खिलाफ मुकाबले में मैदान पर उतर सकते हैं।
टीम प्रबंधन को उम्मीद थी कि स्टेन बुधवार को भारत के खिलाफ होने वाले मैच से पहले फिट हो जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हो सका और वह टूर्नामेंट से ही बाहर हो गए। स्टेन के अलावा दक्षिण अफ्रीका को लुंगी एंगिडी की कमी भी खलेगी। वह भी मांसपेशियों में खिंचाव के कारण 10 दिन तक बाहर रहेंगे।
एंगिडी को बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मैच में यह शिकायत हुई थी। टीम मैनेजर मोहम्मद मोसाजी ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि एंगिडी भारत के खिलाफ मैच में नहीं खेलेंगे। उन्होंने कहा, “हमें उनको देखा और हमें लगा कि उनकी मांसपेशियों में खिंचाव है। इसलिए हमने फैसला किया है कि हम उन्हें ठीक हो जाने तक मैच नहीं खेलने देंगे।”
उन्होंने कहा, “इसलिए इस समय वह सप्ताह से लेकर 10 दिन तक बाहर हैं, लेकिन हम कल स्कैन करेंगे। हमारी कोशिश है कि वह वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच तक फिट हो जाएं।”
दक्षिण अफ्रीका के लिए विश्व कप टूर्नामेंट अब तक उतना अच्छा नहीं रहा है। पहले मुकाबले में उसे मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ हार मिली थी जबकि दूसरे मैच में कमजोर मानी जा रही बांग्लादेश ने हराया था।
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.