पाकिस्‍तानी कप्‍तान भी हैं माही के फैन; कहा- 'धोनी से लेता हूं प्रेरणा'

धोनी की कप्‍तानी में ही भारत ने टी-20 और वनडे विश्‍व कप और चैंपियन ट्रॉफी जीती है।

Edited By : Sandeep Gupta |Jun 28, 2018, 05:07 PM IST

Published On Jun 28, 2018, 05:07 PM IST

Last UpdatedJun 28, 2018, 05:07 PM IST

Sarfraz Ahmed (File Photo) © Getty Images

भारतीय टीम के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी की लीडरशिप क्‍वालिटी का लोहा भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया भर के क्रिकेट दिग्‍गज मानते हैं। बेहद कठिन और नाजुक परिस्थितियों में भी वो खुद को शांत रखते हैं। उनके चेहरे पर किसी प्रकार का तनाव नजर नहीं आता। यही वजह है कि वो दुनिया के सबसे सफलतम कप्‍तानों में गिने जाते हैं।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/darren-sammy-asks-media-to-stop-kicking-steven-smith-for-ball-tampering-722925″][/link-to-post]

धोनी क्रिकेट की दुनिया में सबसे बड़े प्रेरणा स्त्रोत

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

हाल ही में भारत के पड़ोसी देश पाकिस्‍तान की क्रिकेट टीम के कप्‍तान ने भी धोनी की तारीफ में कसदी पढ़े। जिम्‍बाब्वे में टी-20 ट्राई सीरीज के लिए निकलने से पहले सरफराज अहमद ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, “धोनी क्रिकेट की दुनिया में सबसे बड़े प्रेरणा स्त्रोत हैं। उन्‍होंने टेस्‍ट, वनडे और टी-20 सभी फॉर्मेट में बेहद सफलतापूर्वक टीम की कमान संभाली। मैं उनसे काफी प्रेरणा लेता हूं।”

सरफराज ने कहा, “मुझे धोनी से केवल एक बार मिलने का मौका मिला है। चार जून 2017 को चैंपियन ट्रॉफी के फाइनल मैच के दौरान मेरी उनसे मुलाकात हुई। बतौर कप्‍तान और खिलाड़ी जब भी मैं उन्‍हें देखता हूं उनसे काफी प्रेरणा लेता हूं।” बता दें कि पिछले साल चैंपियन ट्रॉफी फाइनल में पाकिस्‍तान ने भारत को हराया था।

टी-20 विश्‍व कप 2007  से पहले मिला कप्‍तानी का जिम्‍मा

पिछले साल वनडे में अजहर अली के पीछे हटने के बाद सरफराज को वनडे की कप्‍तानी मिली थी। इसी साल मिस्बाह उल हक के रिटायर्ड होने के बाद वो टेस्‍ट टीम के भी कप्‍तान बन गए। वहीं, साल 2007 में टी-20 विश्‍व कप से पहले धोनी को भारतीय टी-20 टीम की कमान मिली थी। फाइनल मुकाबले में पाकिस्‍तान को हराकर भारत विश्‍व कप चैंपियन बना था। साल 2008 में अनिल कुंबले के रिटायरमेंट के बाद धोनी को टेस्‍ट की भी कमान मिल गई थी। उन्‍होंने साल 2014 में टेस्‍ट से रिटायरमेंट ले ली। साल 2016 में धोनी ने वनडे, टी-20 की कप्‍तानी भी छोड़ दी थी।

Editor's Pick