- Home
- News
- PAK VS AFG Live Score T20 World Cup 2022 Warm Up match Pakistan vs Afghanistan Live Updates
PAK VS AFG: पाकिस्तान-अफगानिस्तान वॉर्मअप मैच बारिश से रद्द
अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 155 रन का लक्ष्य रखा था, पाकिस्तान की टीम ने 2.2 ओवर में बिना किसी नुकसान के 19 रन बनाए थे, तभी बारिश ने खेल रोक दिया.
Published On Oct 19, 2022, 08:29 AM IST
Last UpdatedOct 19, 2022, 08:29 AM IST
PAK VS AFG
टी-20 विश्व कप 2022 में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच खेला गया वॉर्मअप मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया. ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में खेले गए इस मैच में अफगानिस्तान ने मो. नबी के 37 गेंद में नाबाद 51 रन, उस्मान घानी के 20 गेंद में नाबाद 32 रन और इब्राहिम जदरान के 35 रन की मदद से पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 155 रन का लक्ष्य रखा. शाहीन शाह आफरीदी और हरीश राउफ ने दो- दो विकेट लिए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने 2.2 ओवर में बिना किसी नुकसान के 19 रन बनाए थे, इसके बाद बारिश की वजह से आगे का खेल नहीं हो सका.