PAK vs AUS, 2nd Test Live Streaming: क्या भारत में देख पाएंगे पाकिस्तान vs ऑस्ट्रेलिया मैच! जानें टाइमिंग

दूसरा टेस्ट टेस्ट ड्रॉ खेलने के बाद पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया की टीमें शनिवार से कराची के नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दूसरे टेस्ट में आमने-सामने होंगी. यहां देखें इस मैच की LIVE स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट.

Edited By : India.com Staff |Mar 11, 2022, 12:07 PM IST

Published On Mar 11, 2022, 12:07 PM IST

Last UpdatedMar 11, 2022, 12:07 PM IST

पाकिस्तान दौरे पर गई ऑस्ट्रेलियाई (PAK vs AUS) टीम शनिवार से मेजबान टीम के खिलाफ दूसरे टेस्ट में उतरेगी. सीरीज का दूसरा टेस्ट टेस्ट मैच सपाट पिच पर खेले जाने के कारण ड्रॉ पर समाप्त हुआ. गेंदबाजों के लिए भले ही उस टेस्ट में कुछ हासिल करने के लिए न रहा हो. लेकिन दोनों ही टीमों के बल्लेबाजों को यहां रन बनाकर अपना विश्वास हासिल करने का मौका मिला है.

दूसरे टेस्ट में उम्मीद की जा रही है कि कराची के नेशनल स्टेडियम (National Stadium, Karachi) की पिच टेस्ट क्रिकेट के लिए बिल्कुल मुफीद होगी. भारत में भी इस मैच का प्रसारण किया जाएगा. अगर आप भी इस मैच को देखने के लिए उत्सुक हैं तो जान लें इस मैच की स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट से जुड़े सभी अपडेट्स.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ऑस्‍ट्रेलिया और पाकिस्‍तान के बीच टेस्‍ट सीरीज का दूसरा मैच कब खेला जाएगा? (PAK vs AUS 2nd Test Match Day)

ऑस्‍ट्रेलिया और पाकिस्‍तान के बीच टेस्‍ट सीरीज का दूसरा मैच कब शनिवार 12 मार्च को खेला जाएगा.

ऑस्‍ट्रेलिया और पाकिस्‍तान के बीच टेस्‍ट सीरीज का दूसरा मैच कहां खेला जाएगा? (PAK vs AUS 2nd Test Venue)

ऑस्‍ट्रेलिया और पाकिस्‍तान के बीच टेस्‍ट सीरीज का दूसरा मैच कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा.

ऑस्‍ट्रेलिया और पाकिस्‍तान के बीच टेस्‍ट सीरीज का दूसरा मैच कितने बजे शुरू होगा? (PAK vs AUS 2nd Test Timing)

ऑस्‍ट्रेलिया और पाकिस्‍तान के बीच टेस्‍ट सीरीज का दूसरा मैच भारतीय समयानुसार सुबह साढ़े 10 बजे से शुरू होगा.

ऑस्‍ट्रेलिया और पाकिस्‍तान के बीच टेस्‍ट सीरीज का दूसरा मैच भारत में किस चैनल पर प्रसारित होगा? (PAK vs AUS 2nd Test TV Channel)

ऑस्‍ट्रेलिया और पाकिस्‍तान के बीच टेस्‍ट सीरीज के दूसरे मैच का प्रसारण सोनी स्‍पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल सोनी सिक्‍स और सोनी सिक्‍स एचडी पर प्रसारित होगा.

ऑस्‍ट्रेलिया और पाकिस्‍तान के बीच टेस्‍ट सीरीज का दूसरा मैच मोबाइल पर लाइव स्‍ट्रीमिंग के माध्‍यम से किस प्रकार देखा जा सकता है? (PAK vs AUS 2nd Test Live Streaming)

ऑस्‍ट्रेलिया और पाकिस्‍तान के बीच टेस्‍ट सीरीज का दूसरा मैच मोबाइल पर लाइव स्‍ट्रीमिंग के माध्‍यम से सोनी लिव ऐप (SonyLiv App) पर देखा जा सकता है.

Editor's Pick