पेसर कमिंस और हेजलवुड पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज से हुए बाहर
ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच सीरीज का पहला टेस्ट मैच में अक्टूबर में खेला जाएगा।
Published On Aug 09, 2018, 01:16 PM IST
Last UpdatedAug 09, 2018, 01:16 PM IST
Hazlewood with Cummins © Getty images
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को पाकिस्तान के खिलाफ संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खेली जाने वाली सीरीज से पहले दोहरा झटका लगा है। अनुभवी तेज गेंदबाज पैट कमिंस और जोश हेजलवुड इस सीरीज में नहीं खेलेंगे। दोनों इस समय चोट से उबर रहे हैं।
[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/sri-lanka-vs-south-africa-4th-odi-angelo-mathews-hails-bowling-after-hard-fought-dls-win-733714″][/link-to-post]
इससे पहले दोनों तेज गेंदबाज इंग्लैंड के खिलाफ हाल में संपन्न वनडे सीरीज में भी नहीं खेल पाए थे। दोनों को पीठ की हडिडयों में समस्या है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को उनकी अनुपलब्धता के बारे में जानकारी दी।
टीम के एक अन्य तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के चयन के लिए फिट होने की उम्मीद है। स्टार्क का दायां पांव चोटिल है। वह चोट से उबर रहे हैं। ये दोनों दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भी नहीं गए थे। जहां पर बॉल टैंपरिंग विवाद की वजह से स्टीवन स्मिथ और डेविड वॉर्नर पर एक-एक साल का बैन लगा है।
ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच पहला टेस्ट मैच में अक्टूबर में खेला जाएगा।
ऑस्ट्रेलियाई टीम के फीजियोथेरेपिस्ट डेविड बेकले ने कहा, ‘ पैट और जोश की चोट में तेजी से सुधार हो रहा है लेकिन वो गेंदबाजी नहीं कर पाएंगे। दुर्भाग्यवश वे टेस्ट मैच के लिए फिट नहीं हो पाएंगे। उनका लक्ष्य दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नवंबर में वनडे सीरीज के में वापसी का है।