add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

ICC विश्व कप: पाकिस्तान-बांग्लादेश मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

विश्व कप सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए पाकिस्तान को 300 से ज्यादा रन से मैच जीतना होगा।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - July 5, 2019 5:03 PM IST

आईसीसी विश्व कप 2019 में आज पाकिस्तान टीम का मुकाबला बांग्लादेश से लॉर्ड्स के मैदान पर होगा। अपने आखिरी लीग मैच में पाकिस्तान विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने की एक आखिरी कोशिश करेगी।

पाकिस्तान को अगर सेमीफाइनल में पहुंचना है तो उन्हें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करनी होगी और 400 का स्कोर खड़ा करना होगा। फिर बांग्लादेश को 84 रनों पर आउट कर 300 से ज्यादा के अंतर से मैच जीतना होगा।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

समीकरण ये है कि अगर पाकिस्तान टॉस हार जाता है तो वो सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो जाएगा और अगर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी लेता है तो उसे ये मैच 316 रनों से हर हाल में जीतना होगा। वनडे इतिहास में अब तक किसी भी टीम ने ऐसी जीत हासिल नहीं की है।

क्रिस गेल के आखिरी विश्‍व कप मैच में विंडीज ने दी जीत से विदाई !

दूसरी ओर, बांग्लादेश की टीम ने इस विश्व कप में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। टीम सेमीफाइनल की दौड़ में नहीं है लेकिन ऑलराउंडर खिलाड़ी शाकिब अल हसन के दम पर बेहतरीन प्रदर्शन कर अपने प्रशंसकों को खुशी मनाने का मौका दिया है।


मैच- पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, 43वां विश्व कप मैच

कहां खेला जाएगा मैच- लॉर्ड्स, लंदन

मैच का समय- भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे

लाइव प्रसारण- स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 2 और स्टार स्पोर्ट्स 2 एचडी

लाइव स्ट्रीमिंग- हॉटस्टार ऐप


पाकिस्तान : सरफराज अहमद (कप्तान/विकेटकीपर), फखर जमन, इमाम-उल-हक, बाबर आजम, आसिफ अली, शोएब मलिक, मोहम्मद हफीज, हैरिस सोहेल, शादाब खान, इमाद वसीम, शाहीन अफरीदी, हसन अली, मोहम्मद हसनेन, वहाब रियाज, मोहम्मद आमिर।

बांग्लादेश : मशरफे मुर्तजा (कप्तान), तमीम इकबाल, सौम्य सरकार, शब्बीर रहमान, रुबेल हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, अबु जायेद, महमदुल्ला, मोहम्मद सैफुद्दीन, मोसद्दक हुसैन, शाकिब अल हसन, मेहदी हसन, लिटन दास (विकेटकीपर), मुश्फीकुर रहीम (विकेटकीपर), मोहम्मद मिथुन।