This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Pakistan vs England: न्यूजीलैंड के बाद इंग्लैंड ने भी किया पाकिस्तान दौरा रद्द, PCB नाराज
न्यूजीलैंड के बाद इंग्लैंड ने भी पाकिस्तान का दौरा रद्द कर दिया है. इंग्लैंड को अक्टूबर में पाकिस्तान आना था.
Written by India.com Staff
Last Published on - September 20, 2021 10:15 PM IST

PAK vs ENG England Team Withdrawn from Pakistan Tour: पाकिस्तान क्रिकेट के लिए मौजूदा दौर कुछ अच्छा नहीं गुजर रहा है. देश में इंटरनेशनल क्रिकेट की वापसी में जुटे पाकिस्तान को एक के बाद एक दो करारे झटके लगे हैं. हाल ही में न्यूजीलैंड ने पहले वनडे से ऐन पहले अपना दौरा रद्द कर दिया. इसके बाद अब इंग्लैंड ने भी अपना आगामी दौरा रद्द (ECB withdraws From Pakistan Tour) करने का ऐलान कर दिया है. इंग्लैंड की पुरुष और महिला टीमों को यहां का दौरा करना था. पीसीबी ने इंग्लैंड और वेल्स (ECB) क्रिकेट बोर्ड के इस फैसले पर निराशा व्यक्त की है.
इंग्लैंड की टीम 16 साल बाद पाकिस्तान दौरे पर आने के लिए राजी हुई थी. लेकिन सुरक्षा कारणों के चलते ही उसने इस दौरे से अपने हाथ खींच लिए. इससे पहले न्यूजीलैंड ने सुरक्षा कारणों को ही वजह बताकर अपना दौरा रद्द किया था. अगर इंग्लैंड की महिला टीम इस दौरे पर आती तो उसका यह पहला दौरा होता.
https://twitter.com/iramizraja/status/1439978727564324870?s=20
ECB के इस फैसले पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के नवनियुक्त अध्यक्ष रमीज राजा (Ramiz Raja) ने कहा, ‘इंग्लैंड के निर्णय से नाराज हूं. उन्होंने अपने वादे से हाथ पीछे खींच लिए हैं और उसने क्रिकेट परिवार के सदस्य की मदद से तब मुंह मोड़ लिया है, जब उसे सबसे ज्यादा जरूरत थी. हम इससे जरूर निकलेंगे इंशाअल्लाह. यह पाकिस्तान के लिए खुद को जगाने वाली कॉल है कि वह दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम बने ताकि फिर टीमें उनके खिलाफ खेलने से बचने के बहाने न बना पाएं.’
इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने कहा, ‘हम जानते हैं कि उस क्षेत्र में यात्रा करने को लेकर चिंताएं हैं. हमें लगता है कि अगर हम इस दौरे पर आगे बढ़ते हैं तो इससे हमारे खिलाड़ियों पर दबाव बढ़ेगा, जो पहले से ही लंबे समय से कोरोना की कड़ी पाबंदियों के चलते बबल में रह रही है.’
इंग्लैंड की टीम को यहां सिर्फ 2 टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज के लिए आना था. यह दोनों मैच 13 और 14 अक्टूबर को होने थे. इसके बाद महिला टीम का दौरा शुरू होना था. उसे मेजबान देश के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी थी.
