- क्रिकेट न्यूज़
- News
- PAK vs ENG: First time in Test three out of top four players out between 45 and 49 in same innings
पहली बार टेस्ट क्रिकेट में हुआ ऐसा, इंग्लैंड बना गवाह
इंग्लैंड 302/7 रन बनाकर 128 रन की बढ़त के साथ ये मैच खेल रही है।
Published On Jun 03, 2018, 03:33 PM IST
Last UpdatedJun 03, 2018, 03:33 PM IST
ENG vs PAK test © Getty Images
लीड्स टेस्ट के पहले दिन पाकिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 174 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। पाकिस्तान का कोई भी बल्लेबाजा ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सका। हरिस सोहेल ने 28, असद शफीक ने 27 और गेंदबाज हसन अली ने 24 रन बनाए।
इसके अलावा कोई भी पाकिस्तानी खिलाड़ी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं ठहर सका। जवाब में बारिश से प्रभावित रहे दूसरे दिन के बावजूद इंग्लैंड की टीम ने 96 ओवरों में 302/7 रन बनाए। इंग्लैंड ने मैच में 128 रन की बढ़त बना ली है।
मैच में हुआ ये इत्तेफाक
इंग्लैंड की टीम भले ही 302 रन बनाकर 128 रन की बढ़त के साथ मैच में बनी हुई है, लेकिन इंग्लैंड के किसी खिलाड़ी ने इस मैच में 50 का आकड़ा भी पार नहीं किया। एलिस्टर कुक ने 106 गेंद पर 46 रन बनाए थे, जो रूट ने 72 गेंद पर 45 रन बनाए। वहीं, चौथे नंबर पर खेलने आए डोमिनिक बेस ने 95 गेंद पर 49 रनों की पारी खेली। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब एक इनिंग में टॉप चार बल्लेबाजों में से तीन ने 45 से 49 के बीच रन मारे, लेकिन कोई भी खिलाड़ी अर्धशतक तक नहीं पहुंच सका।
40 प्लस व 50 से कम के स्कोर पर टॉप चार में से तीन खिलाड़ियों के आउट होने का इत्तेफाक इस मैच में 11वीं बार हुआ। इससे पहले आखिरी बार साल 2005 में जिम्बाब्वे के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका ने केपटाउन में खेले गए मैच में आखिरी बार ये इत्तेफाक हुआ था।