मैदान में हसन अली की टूटी पसरी, पाकिस्‍तान के इस अहम दौरे से हुए बाहर

पाकिस्‍तान की टीम इस वक्‍त ऑस्‍ट्रेलिया में टेस्‍ट सीरीज खेल रही है.

Edited By : India.com Staff |Nov 30, 2019, 01:26 PM IST

Published On Nov 30, 2019, 01:26 PM IST

Last UpdatedNov 30, 2019, 01:26 PM IST

पाकिस्‍तान की धरती पर एक दशक के लंबे अंतराल के बाद अगले महीने एक बार फिर टेस्‍ट क्रिकेट की वापसी हो रही है. पाकिस्‍तान और श्रीलंका की टीमें 11 दिसंबर से दो मैचों की टेस्ट सीरीज में आमने-सामने होंगी. इस अहम सीरीज से पहले मेजबान पाकिस्‍तान के लिए एक बुरी खबर आई है. तेज गेंदबाज हसन अली पसली टूटने के कारण इस सीरीज से बाहर हो गए हैं.

पढ़ें:- एडिलेड में तिहरा शतक जड़ ब्रैडमेन से आगे निकले डेविड वार्नर

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पाकिस्‍तान के तेज गेंदबाज हसन अली इसी साल अगस्त में भारतीय मूल की महिला के साथ शादी कर चर्चा में आए थे. पाकिस्तानी टीम अभी ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज खेल रही है. जिसके बाद उन्‍हें श्रीलंका के खिलाफ अपने घर में खेलना है.

हसन अली को पाकिस्‍तान के घरेलू टूर्नामेंट कायद-ए-आजम ट्रॉफी के दौरान चोट लगी थी. हसन का इसके बाद सिटी स्कैन कराया गया, जहां उनकी पसली के टूटने की पुष्टि हुई. पीसीबी ने एक बयान जारी कर हसन की पसली टूटने की पुष्टि की.

पढ़ें:- शेफील्ड शील्ड मैच के दौरान एरोन फिंच के सिर पर लगी गेंद, लेना पड़ा कनकशन सबस्टीट्यूट

पीठ की समस्या के कारण हसन अली ऑस्ट्रेलिया के साथ हुई तीन मैचों की टी-20 सीरीज में नहीं खेल सके थे. हसन ने पाकिस्तान के लिए 53 वनडे, 30 टी-20 और नौ टेस्ट मैच खेले हैं.

Editor's Pick