प्रेस कांफ्रेंस में रो पड़ा सबसे कम उम्र में 5 विकेट हॉल लेने वाला पाक तेज गेंदबाज, देखें VIDEO

नसीम शाह ने महज 16 साल और 307 दिनों की उम्र में अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट में पांच विकेट हॉल अपने नाम किया है.

Edited By : India.com Staff |Dec 23, 2019, 06:33 PM IST

Published On Dec 23, 2019, 06:33 PM IST

Last UpdatedDec 23, 2019, 06:33 PM IST

कराची टेस्‍ट के दौरान पाकिस्‍तान के 16 साल के तेज गेंदबाज नसीम शाह ने पांच विकेट हॉल अपने नाम किया. वो अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट ऐसा करने वाले सबसे कम उम्र के तेज गेंदबाज बन गए हैं. मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान नसीम शाह रो पड़े.

शाह ने महज 16 साल और 307 दिन की उम्र में यह कारनामा किया. विश्‍वा फर्नांडो को शून्‍य पर आउट करने के साथ ही उन्‍होंने अपने करियर का पहला पांच विकेट हॉल पूरा किया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

नसीम शाह के पांच विकेट हाल की मदद से ही पाकिस्‍तान की टीम श्रीलंका पर 263 रन से जीत दर्ज करने में सफल रही. मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस के दौरान नसीम शाह की आंख से आंसू छलग गए.

जियो न्‍यूज से बातचीत के दौरान नसीम शाह ने कहा, “मेरे पास शब्‍द नहीं हैं कि यह सब मेरे लिए कितना मुश्किल रहा है. मेरे लिए यह बेहतर रहा कि मैं अपनी भावनाओं को किसी के साथ भी शेयर न करूं.”

“अपने डेब्‍यू से पहले ही मैंने यह प्‍लान किया था कि मेरे करियर का पहला पांच विकेट हाल मां के नाम रहेगा. ताकि वो टीवी पर यह सब देख सके.”

Editor's Pick