- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Pak vs zim 2nd test live streaming how to watch zimbabwe vs pakistan test live telecast in india online test series full squads and schedule 4644481
Zimbabwe vs Pakistan 2nd Test: यहां देखें मैच की Live streaming, जानें Full Schedule और Squads
Zimbabwe vs Pakistan 2nd Test Live Streaming: पाकिस्तानी टीम मेजबान जिम्बाब्वे का 2 टेस्ट की इस सीरीज में क्लीन स्वीप करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.
Published On May 06, 2021, 07:06 PM IST
Last UpdatedMay 06, 2021, 07:06 PM IST
Zimbabwe vs Pakistan Test Series Full Schedule, Squads & Live Streaming: जिम्बाब्वे दौरे पर गई पाकिस्तान की टीम शुक्रवार से अपने अंतिम पड़ाव की शुरुआत करेगी. दोनों टीमें हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच के लिए एक बार फिर आमने-सामने होंगी. इससे दूसरे पाकिस्तान ने मेजबान टीम को 3 टी20 मैचों की सीरीज में 2-1 से मात दी थी और इसके बाद पहले टेस्ट मैच में भी उसने पारी और 116 रनों के बड़े अंतर में जीत अपने नाम की. ऐसे में मेहमान टीम का आत्मविश्वास काफी मजबूत है. लेकिन जिम्मबाब्वे की टीम ने उसे दूसरे टी20 मैच में हार का मजा चखाया था और वह सीरीज बराबर करने के लिए एक बार उसे दूसरे और आखिरी टेस्ट में भी हराना जरूर चाहेगी.
जिम्बाब्वे बनाम पाकिस्तान टेस्ट सीरीज का शेड्यूल (Zimbabwe vs Pakistan Test Series Schedule) :
पहला टेस्ट: 29 अप्रैल – 3 मई (हरारे)- पारी और 116 रन से जीता पाकिस्तान
दूसरा टेस्ट: 7 मई – 11 मई (हरारे)
कब और कहां खेला जाएगा जिम्बाब्वे-पाकिस्तान के बीच दूसरा टेस्ट मैच?
जिम्बाब्वे और पाकिस्तान के बीच 7-11 मई के बीच दूसरा टेस्ट मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब (Harare Sports Club, Harare) में खेला जाना है.
किस वक्त शुरू होगा ZIM vs PAK 2nd Test?
दोनों टीमों के बीच टेस्ट शृंखला के दूसरे मुकाबले की शुरुआत भारतीय समय के अनुसार दोपहर 1 बजे से होगी.
कहां देख सकेंगे जिम्बाब्वे बनाम पाकिस्तान के बीच दूसरे टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?
इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग FanCode पर देखी जा सकेगी, जिसके लिए सब्सक्रिप्शन होना अनिवार्य है.
दोनों टीमें इस प्रकार हैं… (Zimbabwe vs Pakistan Test Series Squads)
जिम्बाब्वे: सीन विलियम्स (कप्तान), रेगिस चकाबवा, तेंदाई चिसोरो, तनाका चिवंगा, ल्यूक जोंगवे, रॉय काया, केविन कसुजा, वेलिंग्टन मसाकाद्जा, प्रिंस मसावर, तराईसई मुसाकंडा, ब्लेसिंग मुजाराबानी, रिचर्ड नगरवा, विक्टर नियौची, मिल्टन शुंबा, ब्रेंडन टेलर, डोनाल्ड तिरिपानो.
पाकिस्तान: बाबर आज़म (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), अब्दुल्ला शफीक, आबिद अली, अजहर अली, फहीम अशरफ, फवाद आलम, हारिस रऊफ, हसन अली, इमरान बट्ट, मोहम्मद नवाज, नौमान अली, साजिद खान, सलमान अली आगा, सरफराज अहमद, सऊद शकील, शाहीन शाह अफरीदी, शाहनवाज दाहनी, तबिश खान, जाहिद महमूद.