• Home
  • News
  • Pakistan-Afghanistan series shifted to Sri Lanka due to IPL 2021

IPL की वजह से यूएई से श्रीलंका शिफ्ट हुई पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीरीज

यूएई को 19 सितंबर से कोविड की वजह से स्थगित हुए इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के बाकी मैचों का आयोजन करना है।

Edited By : Cricket Country Staff |Jul 25, 2021, 10:04 AM IST

Published On Jul 25, 2021, 10:04 AM IST

Last UpdatedJul 25, 2021, 10:04 AM IST

बाबर आजम (IANS)

पाकिस्तान के खिलाफ अफगानिस्तान की तीन मैचों की वनडे सीरीज को यूएई से श्रीलंका शिफ्ट कर दिया गया है क्योंकि संयुक्त अरब अमीरात क्रिकेट बोर्ड ने देश में होने वाले आईपीएल 2021 के दूसरे चरण की मेजबानी के कारण इस सीरीज का मेजबान बनने पर अनिच्छा व्यक्त की है।

यूएई 19 सितंबर से 14 अक्टूबर तक अब निलंबित इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के शेष मैचों की मेजबानी करेगा और ओमान के साथ अक्टूबर-नवंबर में टी20 विश्व कप की सह-मेजबानी भी करेगा।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

टी20 विश्व कप के लिए अपनी दावेदारी मजबूत करने श्रीलंका आया हूं : शिखर धवन

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मीडिया मैनेजर हिकमत हसन ने वेबसाइट क्रिकबज के हवाले से कहा, हां, हम श्रीलंका में पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज की मेजबानी करेंगे।

ये दोनों देशों के बीच पहली द्विपक्षीय सीरीज होगी और संभवत: 1 से 5 सितंबर के बीच हंबनटोटा में खेली जाएगी।

पाकिस्तान 27 जुलाई से 24 अगस्त तक वेस्टइंडीज का दौरा करेगा। वह कैरेबियन में पांच टी20 और दो टेस्ट मैच खेलेगा।

Editor's Pick