पाकिस्तान के विस्फोटक बल्लेबाज ने जीता ICC प्लेयर ऑफ द मंथ का खिताब, इन खिलाड़ियों को पीछे छोड़ा

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लगातार दो मैचों में दो शतक लगाया था. उन्होंने दूसरे वनडे में 180 रन की नाबाद पारी खेली थी.

Edited By : Akhilesh Tripathi |May 09, 2023, 04:54 PM IST

Published On May 09, 2023, 04:54 PM IST

Last UpdatedMay 09, 2023, 04:54 PM IST

Fakhar Zaman

Fakhar Zaman (Photo-Pakistan cricket twitter page)

पाकिस्तान के बल्लेबाज फखर जमां को अप्रैल महीने के लिये आईसीसी का सर्वश्रेष्ठ पुरूष खिलाड़ी चुना गया जबकि थाईलैंड की कप्तान नूरेमोल चाइवाइ सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी रहीं. दोनों बल्लेबाजों को अप्रैल में उनके शानदार प्रदर्शन के लिये पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों, आईसीसी हॉल आफ फेमर्स और मीडिया प्रतिनिधियों की जूरी के अलावा दुनिया भर के क्रिकेटप्रेमियों द्वारा किये गए मतदान के आधार पर चुना गया.

फखर जमां नवंबर 2022 में सिद्रा अमीन के बाद से यह पुरस्कार जीतने वाले पाकिस्तान के पहले खिलाड़ी हैं.  उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे श्रृंखला में लगातार दो शतक लगाये. फखर जमान को वनडे सीरीज के पहले दोनों मैच में प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया.  उन्होंने पुरस्कार के लिये न्यूजीलैंड के मार्क चैपमैन और श्रीलंका के प्रबाथ जयसूर्या को पछाड़ा.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

फखर जमां का अप्रैल में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में प्रदर्शन:

पहला टी-20 मैच- 47 रन

पहला वनडे मैच- 117 रन

दूसरा वनडे मैच- 180 रन नाबाद

साल 2023 में आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ चुने गए खिलाड़ी: 

जनवरी- शुभमन गिल

फरवरी- हैरी ब्रूक

मार्च- शाकिब अल हसन

अप्रैल- फखर जमां

वहीं चाइवाइ जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे श्रृंखला में थाईलैंड की 3 . 0 से ऐतिहासिक जीत की सूत्रधार रही, उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरिज चुना गया था.

Editor's Pick