पहले किया इनकार, फिर लिया यू टर्न... अब न्यूजीलैंड दौरे पर जाएंगे पाकिस्तान के बैटिंग कोच

मोहम्मद यूसुफ को न्यूजीलैंड दौरे के लिए पाकिस्तान टीम का बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया था। उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को सूचित किया कि वह अपनी बेटी की बीमारी के कारण इस दौरे से नाम वापस ले रहे हैं, मगर चंद घंटे में ही वह पलट गए.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Mar 11, 2025, 11:33 PM IST

Published On Mar 11, 2025, 11:33 PM IST

Last UpdatedMar 11, 2025, 11:33 PM IST

Mohammad Yousuf

(Image credit-X)

Mohammad Yousuf will travel with Pakistan team to New Zealand: पाकिस्तान के बल्लेबाजी कोच मोहम्मद यूसुफ ने मंगलवार को टीम के साथ न्यूजीलैंड का दौरा करने से इनकार कर दिया गया है. उन्होंने इसके पीछे अपनी बेटी की बीमारी का हवाला दिया था, मगर चंद घंटे बाद उन्होंने अपना फैसला बदला और अब वह सफेद गेंद के मैचों के लिए टीम के साथ यात्रा करने का फैसला किया है.

पूर्व कप्तान मोहम्मद यूसुफ को दौरे के लिए बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया था. उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को सूचित किया कि वह अपनी बेटी की बीमारी के कारण इस दौरे से नाम वापस ले रहे हैं. मंगलवार को ही पीसीबी के एक अधिकारी ने कहा, यूसुफ ने बोर्ड को सूचित किया कि उनकी बेटी की हालत अब ठीक है इसलिये वह टीम के साथ न्यूजीलैंड जाने के लिए उपलब्ध होंगे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के निराशाजनक अभियान के बाद पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय और तीन वनडे वाले न्यूजीलैंड के दौरे के लिए यूसुफ को बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया था, टीम बुधवार को न्यूजीलैंड के लिए रवाना होगी. 16 मार्च से टी-20 सीरीज की शुरुआत होगी.

न्यूजीलैंड दौरे के लिए पाकिस्तान की टीम:

पाकिस्तान टी20 टीम: हसन नवाज, ओमैर यूसुफ, मोहम्मद हारिस, अब्दुल समद, सलमान आगा (कप्तान), इरफान नियाजी, खुशदिल शाह, शादाब खान, अब्बास अफरीदी, जहांदाद खान, मोहम्मद अली, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, सुफियान मुकीम, अबरार अहमद और उस्मान खान.

पाकिस्तान वनडे टीम: मोहम्मद रिजवान (कप्तान), सलमान आगा, अब्दुल्ला शफीक, अबरार अहमद, आकिफ जावेद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, इमाम-उल-हक, खुशदिल शाह, मोहम्मद अली, मोहम्मद वसीम जूनियर, इरफान नियाजी, नसीम शाह, सुफियान मुकीम और तय्यब ताहिर.

Editor's Pick