×

इंग्‍लैंड के बाद अब पाकिस्‍तान से भी हारे कंगारू, मिली 45 रन से मात

पाकिस्‍तान ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 194/7 रन बनाए। जवाब में ऑस्‍ट्रेलिया 149/7 रन ही बना पाई।

user-circle cricketcountry.com Written by Sandeep Gupta
Last Updated on - July 5, 2018 5:34 PM IST

जिम्‍बाब्‍वे में खेली जा रही ट्राई सीरीज के पांचवें मुकाबले में पाकिस्‍तान ने ऑस्‍ट्रेलिया पर 45 रन से जीत दर्ज की। पाकिस्‍तान ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 194/7 रन बनाए। जवाब में ऑस्‍ट्रेलिया की टीम 149/7 रन ही बना पाई। इस हार का ऑस्‍ट्रेलिया पर कुछ खास प्रभाव नहीं पड़ेगा। जिम्‍बाब्‍वे पहले ही सीरीज से बाहर हो चुकी है। ऐसे में आठ जुलाई को फाइनल मुकाबले में पाकिस्‍तान और ऑस्‍ट्रेलिया की टीम ही आपस में भिड़ेगी।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/ahmed-shehzad-can-leave-behind-sachin-tendulkar-virender-sehwag-says-abdul-razzaq-724330″][/link-to-post]

75 रन पर डगआउट लौटी ऑस्‍ट्रेलिा की आधी टीम

195 के लक्ष्‍य का पीछा करने के दौरान ऑस्‍ट्रेलिया का टॉप आर्डर लड़खड़ा गया। 75 रन पर ऑस्‍ट्रेलिया के पांच प्रमुख बल्‍लेबाज डगआउट लौट चुके थे। एरोन फिंच ने 16 रन, ट्रैविस हेड ने सात रन तो ग्‍लेन मैक्‍सवेल ने 10 रन बनाए। टीम के 67 के स्‍कोर पर निक मैडिनसन भी महज पांच रन बनाकर चलते बने। सलामी बल्‍लेबाज डार्सी शॉट ने 28 रन बनाए। जिसके बाद वो भी शाहीन अफरीदी की गेंद पर बोल्‍ड होकर लौट गए।

ऑस्‍ट्रेलिया के लिए सर्वाधिक रन विकेटकीपर बल्‍लेबाज एलेक्‍स कैरी ने बनाए। उन्‍होंने 24 गेंद पर 37 रन की नाबाद पारी खेली। हालांकि दूसरे छोर पर कोई खिलाड़ी उनके साथ नहीं टिका। जिसके कारण ऑस्‍ट्रेलिया 20 ओवर में महज 149/7 रन ही बना पाया।

फखर जमां के तूफानी अर्धशतक से दिया 195 का लक्ष्‍य

पाकिस्‍तान की तरफ से फखर जमां 73(42) और हारिस सोहेल 0(1) सलामी बल्‍लेबाजी के लिए उतरे। दूसरे ओवर में बिना खाता खोले ही सोहेल अपनी पहली ही गेंद पर आउट हो गए। साहेल ने तीसरे नंबर पर खेलने आए हुसैन तलत के साथ पारी को संभाला। उन्‍होंने तेजी से रन बटोरे। दोनों के बीच 72 रन की साझेदारी हुई। टीम के 80 के स्‍कोर पर हुसैन 30(25) भी ग्‍लेन मैक्‍सवेल की गेंद पर बोल्‍ड हो गए। शहजाद अहमद महज 14 रन बनाकर आउट हुए। शोएब मलिक ने 27 और आसिफ अली ने 37 रन का अहम योगदान दिया, जिसकी मदद से पाकिस्‍तान की टीम 20 ओवरों में 194 रन तक पहुंची। गेंदबाजी में एंड्रयू टाई ने तीन, रिचर्डसन ने दो विकेट निकाले, जबकि ग्‍लेन मैक्‍सवेल, मार्कस स्‍टोइनिस ने एक-एक विकेट निकाला।