जोश इंग्लिस अकेले लड़ते रहे, पाकिस्तान ने सीरीज किसी तरह जीती सीरीज
पाकिस्तान ने तीसरे और निर्णायक वनडे इंटरनेशनल में ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही उसने सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया. गुरुवार, 4 जून को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम पर खेले गए मैच में पाकिस्तान ने ऑलराउंड खेल दिखाया. पाकिस्तान के सामने सिर्फ 158 रन का लक्ष्य था. और एक...
Published On Jun 05, 2026, 10:12 AM IST
Last UpdatedJun 05, 2026, 10:12 AM IST
शाहीन अफरीदी ने लिए तीन विकेट
पाकिस्तान ने तीसरे और निर्णायक वनडे इंटरनेशनल में ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही उसने सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया. गुरुवार, 4 जून को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम पर खेले गए मैच में पाकिस्तान ने ऑलराउंड खेल दिखाया. पाकिस्तान के सामने सिर्फ 158 रन का लक्ष्य था. और एक वक्त पर पाकिस्तानी टीम छह विकेट पर 112 रन बनाकर संकट में थी. ऑस्ट्रेलिया को यहां मौका नजर आया था. लेकिन शादाब खान और अब्दुल समद ने मिलकर पाकिस्तान को जीत तक पहुंचाया. इन दोनों के बीच 49 रन की नाबाद साझेदारी हुई. शादाब ने 42 गेंद पर 29 रन बनाए. वहीं समद ने 30 गेंद पर 18 रन बनाए.
पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही. साहिबजादा फरहान जल्दी आउट हो गए. उन्हें एलिस ने आउट किया. फरहान ने सिर्फ छह रन बनाए. माज सदाकात ने 27 रन की पारी खेलकर पाकिस्तान को संभाला. पूर्व कप्तान बाबर आजम ने 40 रन बनाए. उन्होंने पाकिस्तान की पारी का एक छोर संभाले रखा. लेकिन दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहे. इसके बाद शादाब और समद ने मिलकर पाकिस्तान को जीत दिलाई.
ऑस्ट्रेलिया की पारी की बात करें तो इसने कभी रफ्तार नहीं पकड़ी. जोश इंग्लिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी. यह फैसला सही साबित नहीं हुआ. शाहीन शाह अफरीदी ने मैच की दूसरी ही गेंद पर मैथ्यू शॉर्ट को आउट कर दिया. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया की टीम बैकफुट पर पहुंच गई. इंग्लिस ने मजबूती के साथ बल्लेबाजी की. उन्होंने 71 गेंद पर 65 रन बनाए. उन्होंने मार्नस लाबुशेन और एलेक्स कैरी के साथ मिलकर उपयोगी साझेदारियां कीं. लेकिन पाकिस्तान की गेंदबाजी ने ऑस्ट्रेलिया को खुलकर नहीं खेलने दिया.
हारिस राउफ ने कैरी को आउट किया. इसके बाद शाहीन ने इंग्लिस और कैमरन ग्रीन को चलात किया. स्पिनर अबरार अहमद ने मैट रेनेशॉ और कूपर कॉनली को आउट किया. और पाकिस्तान की पकड़ मैच पर मजबूत कर दी. शादाब खान ने दो विकेट लिए. ऑस्ट्रेलिया की टीम 42 ओवर में 157 पर ऑउट हो गई. पाकिस्तान की ओर से शाहीन शाह अफरीदी सबसे कामयाब गेंदबाज रहे. उन्होंने 30 रन देकर तीन विकेट लिए. वहीं अबरार और शादाब ने 2-2 विकेट अपने नाम किए. और हारिस राउफ के खाते में एक विकेट आया.