• Home
  • News
  • Pakistan beat bangladesh by four wickets in first t20i 5102618

बांग्लादेश को चार विकेट से हरा पाकिस्तान ने टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की

पाकिस्तान के लिए फखर जमान और खुशदिल शाह ने 56 रनों की मैचविनिंग साझेदारी बनाई।

Edited By : India.com Staff |Nov 19, 2021, 08:32 PM IST

Published On Nov 19, 2021, 08:32 PM IST

Last UpdatedNov 19, 2021, 08:32 PM IST

शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले गए टी20 सीरीज के पहले मैच में पाकिस्तान (Pakistan) ने बांग्लादेश (Bangladesh) को चार विकेट से हरा सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल की।

जीत के लिए 128 रनों का पीछा करते हुए पाकिस्तान पावरप्ले में 4 विकेट के नुकसान पर 24 बनाकर संकट की स्थिति में था। फखर जमान (Fakhar Zaman) और खुशदिल शाह ने 56 रनों की साझेदारी की वजह से पाक की मैच में वापसी हुई।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बांग्लादेश के गेंदबाजों की शानदार प्रदर्शन के बावजूद, शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने अंत के 15 गेंदों पर 36 रनों की शानदार साझेदारी कर मैच को खत्म कर दिया।

सलामी बल्लेबाज बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान बोर्ड पर सिर्फ 22 रन जोड़ कर जल्दी आउट हो गए, बाबर ने 7 रन और रिजवान ने 11 रन बनाए। हालात तब और खराब हो गए जब हैदर अली और शोएब मलिक दोनों शून्य पर आउट हो गए। लेकिन, फखर जमान (34) खुशदिल शाह (34) , शादाब (नाबाद 21) और नवाज (नाबाद 18) ने टीम को जीत दिलाई।

इससे पहले, बांग्लादेश ने भी संघर्ष किया लेकिन, अफिफ हुसैन, नूरुल हसन और महेदी हसन ने बेहतरीन प्रदर्शन कर टीम का स्कोर 127/7 पहुंचा दिया।

बांग्लादेश के कप्तान महमुदुल्लाह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और पाकिस्तान को 128 रनों का लक्ष्य दिया। टीम की ओर से हसन ने 20 गेंदों में नाबाद 30 रन बनाए, जिसमें दो छक्के और एक चौका लगाया।

हसन अली (3/22) पाकिस्तान की ओर से सबसे सफल गेंदबाज थे, जबकि मोहम्मद वसीम ने 24 रन देकर दो विकेट झटके।

Editor's Pick