×

पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को टी-20 मैच में हराया

पाकिस्तानी टीम के तरफ से बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा मोहम्मद हफीज ने 61 रन,8 चौकों व 2 छक्कों के मदद से बनाए

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - January 16, 2016 5:42 PM IST

शाहिद अफरीदी  © AFP
शाहिद अफरीदी © AFP

पाकिस्तानी गेंदबाजों के जबरदस्त प्रदर्शन से पाकिस्तान ने टी-20 मैच में मेजबान न्यूजीलैंड को 16 रन से हरा दिया। स्पॉट फिक्सिंग मामले में निलंबन झेलने व मैच में वापसी करने वाले तेज गेंदबाज  मोहम्मद आमिर ने एक विकेट लिया। पाकिस्तानी टीम के तरफ से बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा मोहम्मद हफीज ने 61 रन,8 चौकों व 2 छक्कों के मदद से बनाए। अहमद शहजाद ने 16 रन व शोएब मलिक ने 18 रन, सरफराज अहमद ने 2 रन बनाए। वहाब रियाज 2 रन और उमर गुल 1 रन बना कर नाबाद रहे। ये भी पढ़ें: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा एकदिवसीय प्रिव्यू: तीसरे एकदिवसीय में जीत के लिए बेकरार भारत

न्यूजीलैंड के गेंदबाजों में मैट हेनरी ने 4 ओवर फेंके जिसमें 31 रन देकर 1 विकेट व ट्रेट बौल्ट ने 42 रन देकर 1 विकेट लिए। सबसे सफल गेंदबाजों में से एडम मिल रहे। मिल ने 4 ओवर में 4 विकेट झटके। मिशेल सेटनर ने 14 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। ये भी पढ़ें: रोहित ने अपने नाम किया ये बेहतरीन रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड स्कोर
पाकिस्तान के दिए गए स्कोर का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड टीम महज 155 रन बनाकर ढेर हो गई। पाकिस्तान टीम के सबसे सफल गेंदबाज वहाव रियाज रहे। रियाज ने 34 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट हासिल किए। पाक कप्तान शाहिद आफरीदी और उमर गुल ने दो-दो विकेट हासिल किए।

TRENDING NOW

मैच फिक्सिंग के बाद वापसी मैच में आमिर ने चार ओवर में 31 रन देते हुए एक विकेट हासिल किया। न्यूजीलैंड के लिए कप्तान केन विलियम्सन ने सर्वाधिक 70 (60 गेंद, छह चौके, एक छक्का) और सी. मुनरो ने 56 रन (27 गेंद, दो चौके, छह छक्के) बनाए। पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी मैन ऑफ द मैच रहे। अफरीदी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 8 गेंदों में 23 रन बना डाले जिसमें 2 चौके व 2 गगनचुंबी छक्के शामिल थे।