add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

ट्राएंगुलर टी20 सीरीज: जिम्बाब्वे से हारते-हारते जीता पाकिस्तान, मोहम्मद नवाज ने बचाई लाज

पाकिस्तान की टीम को जिम्बाब्वे को हराने में पसीने छूट गए. अगर 19वें ओवर में गलतियां नहीं होतीं तो नतीजा कुछ और हो सकता था.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - November 19, 2025 6:49 PM IST

रावलपिंडी: एक पारी खत्म होने तक लग रहा था कि मैच जिम्बाब्वे के हाथ से निकल चुका है. लेकिन इस टीम ने आखिरी ओवर तक लड़ाई लड़ी. और एक वक्त पर पाकिस्तान को मुश्किल में भी डाल दिया. लेकिन आखिर में पाकिस्तान का अनुभव काम आया. और मंगलवार को ट्राएंगुलर टी20 सीरीज के पहले मैच में पाकिस्तान ने पांच विकेट से जीत हासिल की.

पाकिस्तान को जीत के लिए टारगेट तो 148 रन का मिला था. यह टारगेट बड़ा नहीं था. लेकिन पाकिस्तान एक समय 54 रन पर 4 विकेट खोकर मुश्किल में था. बाबर आजम तो खाता भी नहीं खोल पाए थे. उन्होंने तीन गेंदों का सामना किया. आखिरी 10 ओवर में जीत के लिए 92 रन बनाने थे. और यहां जिम्बाब्वे को उम्मीद लग रही थी. लेकिन पांचवें विकेट के लिए फखर जमां और उस्मान खान ने 61 रन की साझेदारी कर पाकिस्तान को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. फखर 32 गेंद पर 2 छक्के और 2 चौके की मदद से 44 रन बनाकर आउट हुए.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

19वे ओवर में जिम्बाब्वे की टीम ने एक कैच छोड़ा. ब्रैड इवान्स की गेंद पर बैनेट ने मोहम्मद नवाज का कैच छोड़ दिया. इसके बाद अगली गेंद नो-बॉल हो गई. और फिर फ्री-हिट पर उस्मान खान ने चौका लगाया. हालांकि शॉर्ट थर्ड मैन पर फील्डर की गलती का फायदा पाकिस्तान को मिला. इसी ओवर में मैच जिम्बाब्वे के हाथ से निकल गया.

उस्मान खान 28 गेंद पर 37 और मोहम्मद नवाज 12 गेंद पर 21 रन बनाकर नाबाद रहे. दोनों के बीच 33 रन की साझेदारी हुई. पाकिस्तान ने 19.2 ओवर में 5 विकेट पर 151 रन बनाकर मैच 5 विकेट से जीत लिया. बाबर आजम खाता नहीं खोल सके. ब्रैड इवांस ने 2, रिचर्ड नग्वारा, टी मपोसा, और ग्रीम क्रीमर ने 1-1 विकेट लिया.

इससे पहले, पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया था. सलामी बल्लेबाजों ब्रायन बेनेट और टी मारुमनी ने टीम को मजबूत शुरुआत दिलायी थी. दोनों ने पहले विकेट के लिए 8 ओवर में 72 रन की साझेदारी की. मारुमनी पहले विकेट के रूप में 22 गेंद पर 30 रन बनाकर आउट हुए. ओपनिंग साझेदारी टूटने के बाद जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई. बेनेट भी 36 गेंद पर 49 रन बनाकर आउट हो गए. कप्तान सिकंदर रजा ने 24 गेंद पर 3 चौकों और 1 छक्के की मदद से नाबाद 34 रन बनाकर टीम का स्कोर 8 विकेट पर 147 तक पहुंचाया.

पाकिस्तान के लिए मोहम्मद नवाज ने 4 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट लिए. शाहीन अफरीदी सबसे महंगे रहे और 4 ओवर में 34 रन देकर 1 विकेट लिए. सलमान मिर्जा, साईम अयूब और अबरार अहमद को 1-1 विकेट मिला.