add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

AUS vs PAK: यह तो 'चकर' है, पाकिस्तान के उस्मान तारिक पर उठे सवाल, कैमरन ग्रीन ने की नकल

पाकिस्तान का एक गेंदबाज है उस्मान तारिक. और वह विवादों में है. वजह उसकी कमाल की गेंदबाजी नहीं बल्कि उसका ‘अनोखा’ गेंदबाजी ऐक्शन है. शनिवार को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम पर पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला खेला जा रहा था. इस मैच में तारिक ने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज कैमरन ग्रीन का विकेट लिया. यह...

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - February 1, 2026 5:01 PM IST

पाकिस्तान का एक गेंदबाज है उस्मान तारिक. और वह विवादों में है. वजह उसकी कमाल की गेंदबाजी नहीं बल्कि उसका ‘अनोखा’ गेंदबाजी ऐक्शन है. शनिवार को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम पर पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला खेला जा रहा था. इस मैच में तारिक ने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज कैमरन ग्रीन का विकेट लिया. यह क्रिकेट में सामान्य बात है. लेकिन असल में विवाद तारिक के गेंदबाजी करने के तरीके पर है. ग्रीन आउट होने के बाद हैरान-परेशान थे. और उन्होंने तारिक के गेंदबाजी ऐक्शन की नकल भी की. ग्रीन वाकई खुश नहीं थे.

ऑस्ट्रेलिया की पारी के 11वें ओवर में पाकिस्तानी स्पिनर उस्मान तारिक ने ग्रीन को आउट किया. पविलियन लौटते हुए उनके चेहरे पर नाराजगी साफ दिख रही थी. वह दाईं बाजू से थ्रो का ऐक्शन भी किया. ग्रीन ऐसा कह रहे थे जैसे तारिक की गेंद अवैध थी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कैमरन ग्रीन का यह रिएक्शन काफी चर्चा में आ गया. फैंस और पूर्व क्रिकेटर्स ग्रीन के आउट होने के तरीके पर चर्चा करने लगे. यह पहला मौका नहीं है जब तारिक के ऐक्शन पर चर्चा हो रही है. पाकिस्तान सुपर लीग में भी उनकी गेंदबाजी पर भी सवाल हुए. उनकी गेंदबाजी के क्लिप सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं. इसमें यूजर उन्हें ‘चकर’ कह रहे हैं.

तारिक हालांकि बिना किसी रोकटोक के गेंदबाजी कर रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया की टीम या मैदानी अंपायर ने मैच के दौरान कोई आधिकारिक शिकायत नहीं दर्ज करवाई है.

ICC का नियम क्या कहता है?
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद का नियम कहता है कि अगर कोई खिलाड़ी गेंदबाजी करते हुए अपनी कोहनी को 15 डिग्री से ज्यादा मोड़ता है तो वह गेंद अवैध मानी जाएगी. इसके साथ ही गेंद को छोड़ते समय गेंदबाज का हाथ कंधे से ऊपर होना चाहिए.

Tags: