add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

पाकिस्तानी गेंदबाज उस्मान तारिक का ऐक्शन लीगल है चकर, अंपायर ने बता दी सच्चाई

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के नए स्पिनर उस्मान तारिक का ऐक्शन विवादों में है. उनके ऐक्शन को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं. अब इस पर अंपायर ने जवाब दिया है. और बताया है कि उनके ऐक्शन में कुछ गलती है या नहीं.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - February 3, 2026 3:42 PM IST

पाकिस्तान क्रिकेट में एक नया स्पिनर आया है. उस्मान तारिक. उन्हें मिस्ट्री स्पिनर कहा जा रहा है. पाकिस्तानी टीम उसका इस्तेमाल भी इसी तरह कर रही है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के शुरुआती मैच में उन्हें मौका नहीं दिया गया तो कहा गया कि पाकिस्तान अपने इस हथियार को सीधा 15 फरवरी को भारत के खिलाफ कोलंबो में उतारेगा. लेकिन आखिर उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौका दिया गया. पर सवाल उनके ऐक्शन को लेकर उठे. ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज कैमरन ग्रीन ने आउट होने के बाद काफी निराशा जताई. और तारिक के ऐक्शन की नकल भी की.

आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय मैचों में अंपायरिंग कर चुके अनिल चौधरी अब सोशल मीडिया पर क्रिकेट और उसके नियम से जुड़े सवालों के जवाब देते हैं. वह नियम के हिसाब से समझाते हैं कि क्या सही है और क्या सही नहीं है. उन्होंने अब उस्मान तारिक के ऐक्शन पर उठ रहे सवालों के जवाब दिए हैं. सोशल मीडिया पर भी तारिक को चकर कहा गया. चकर यानी जो गेंद को ढेले की तरह फेंकते हैं. ताहिर का ऐक्शन अलग है. काफी अलग और इस वजह से भी वह आलोचकों के निशाने पर हैं. आलोचकों का कहना है यह गेंदबाजी ऐक्शन लीगल नहीं है. और इस पर अब अंपायर की भी राय भी सामने आई है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अनिल चौधरी ने बताया है कि आईसीसी के नियम के अनुसार ताहिर का ऐक्शन लीगल है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट किए वीडियो में तारिक के ऐक्शन की तकनीकी जांच की है. उन्होंने कहा, ‘अभी मेरे पास एक वीडियो आया है उस्मान तारिक का. उनके ऐक्शन की बात करें तो यह थोड़ा साइड आर्म है. उनका ऐक्शन थोड़ा अलग है और वह थोड़ा रुककर डालते हैं. अब चूंकि वह सारी गेंद एक ही तरह से डालते हैं और उनका जो बाजू है वह न तो मुड़ता है और न ही उसमे सीधापन है जो आईसीसी की गाइडलाइंस के मुताबिक है. ऐक्शन थोड़ा अलग है. रुककर डालते हैं. मेरे हिसाब से उनका ऐक्शन लीगल है. मेरे हिसाब से यह गेंद वैध है.’

28 साल के इस गेंदबाज ने तीन टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. और इसमें उन्होंने 8 विकेट लिए हैं. उनका बेस्ट 18 रन देकर चार विकेट है. कमाल की बात है कि उनका इकॉनमी रेट सिर्फ 5.62 का रहा है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वह सिर्फ दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में खेले. उस मैच में उन्होंने 2.4 ओवर गेंदबाजी की थी और 16 रन देकर दो विकेट लिए थे.

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/