- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Pakistan Captain Fatima Sana Joins Birmingham Phoenix for The Hundred
फातिमा सना 'द हंड्रेड' खेलने वालीं पहली पाकिस्तानी महिला, इस टीम से किया करार
पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की कप्तान फातिमा को इंग्लैंड की प्रतिष्ठित 100-बॉल क्रिकेट लीग 'द हंड्रेड' के आगामी सीज़न के लिए बर्मिंघम फीनिक्स ने वाइल्डकार्ड ड्राफ्ट के जरिए अपनी टीम में शामिल किया है
Published On Jun 18, 2026, 08:31 PM IST
Last UpdatedJun 18, 2026, 08:31 PM IST
फातिमा सना ‘द हंड्रेड’ टूर्नामेंट खेलने वाली पहली पाकिस्तानी महिला क्रिकेटर बनने जा रही हैं। पाकिस्तानी महिला क्रिकेट टीम की कप्तान को वाइल्डकार्ड ड्राफ्ट में ‘बर्मिंघम फीनिक्स’ ने साइन किया है.सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर फातिमा को इस लीग में खेलने के लिए 15,000 पाउंड मिलेंगे. हालांकि, 23 जुलाई से 4 अगस्त तक पाकिस्तान के श्रीलंका दौरे के कारण उनकी उपलब्धता पर असर पड़ सकता है.
फातिमा ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार ऑलराउंडर प्रदर्शन किया था. फातिमा ने उस मैच में नाबाद 55 रन की पारी खेलने के साथ 16 रन देकर 3 विकेट हासिल किए थे. पाकिस्तान को इस मैच में 2 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. यह मुकाबला एजबेस्टन में खेला गया, जो फीनिक्स का होम ग्राउंड भी है.
‘द हंड्रेड’ खेलने वाली तीसरी पाकिस्तानी
फातिमा इस सीजन ‘द हंड्रेड’ में खेलने के लिए साइन की जाने वाली तीसरी पाकिस्तानी हैं. उनसे पहले पुरुषों की लीग के लिए स्पिनर उस्मान तारिक (बर्मिंघम फीनिक्स) और अबरार अहमद (सनराइजर्स लीड्स) को साइन किया गया था. फातिमा के अलावा, ऑलराउंडर मैरी टेलर को भी ‘वाइल्डकार्ड ड्राफ्ट’ से फीनिक्स ने साइन किया है.स्कॉटलैंड की ओपनर डार्सी कार्टर और कैथरीन फ्रेजर को भी ‘द हंड्रेड’ में खेलने का मौका मिला है, जिन्हें क्रमशः सनराइजर्स लीड्स और सदर्न ब्रेव ने चुना है.’द हंड्रेड’ 21 जुलाई से 16 अगस्त तक खेला जाएगा.
वैभव सूर्यवंशी के बाद बिहार की अक्षरा गुप्ता का जलवा, वनडे में खेली नाबाद 306 रन की पारी
विमेंस ‘द हंड्रेड’ में वाइल्डकार्ड खिलाड़ी:
बर्मिंघम फीनिक्स: मैरी टेलर, फातिमा सना.
वेल्श फायर: नियाम फियोना हॉलैंड, जॉर्जिया डेविस.
लंदन स्पिरिट: ट्रुडी जॉनसन, लिव बार्न्स.
ट्रेंट रॉकेट्स: अमु सुरेनकुमार, ईव जोन्स.
मैनचेस्टर सुपर जायंट्स: मिया रोजर्स, बेथ लैंगस्टन.
एमआई लंदन: केट कॉप्पैक, फ्रांसेस्का स्वीट.
सदर्न ब्रेव: नाओमी दत्तानी, कैथरीन फ्रेजर.
सनराइजर्स लीड्स: डार्सी कार्टर, सोफिया टर्नर.
मेंस ‘द हंड्रेड’ में वाइल्डकार्ड खिलाड़ी:
वेल्श फायर: जॉर्डन क्लार्क, डिलन पेनिंगटन.
सदर्न ब्रेव: मैनी लुम्सडेन, सैफ जैब.
मैनचेस्टर सुपर जायंट्स: जेम्स सेल्स, एडम फिंच.
लंदन स्पिरिट: हेनरी क्रोकॉम्बे, किरण कार्लसन.
बर्मिंघम फीनिक्स: टॉम हेल्म, शॉन डिक्सन.
एमआई लंदन: एडी जैक, सेबेस्टियन मॉर्गन.
सनराइजर्स लीड्स: मैटी रेविस, चार्ली एलिसन.
ट्रेंट रॉकेट्स: बेन रेन, बेन सैंडरसन.