• Home
  • News
  • pakistan captain shan masood after bangladesh 104 runs loss ban vs pak 1st test

'हमने अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठाया,' बांग्लादेश के हाथों मिली करारी शिकस्त के बाद कप्तान शान मसूद ने कबूली गलती

बांग्लादेश के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में पाकिस्तान को 104 रनों की करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा. मैच हारने का बाद पाकिस्तानी कप्तान शान मसूद ने स्वीकारा किया कि उनकी टीम अहम मौकों का फायदा नहीं उठा सकी. इस हार से बांग्लादेश ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना...

Edited By : Bhaskar Tiwari |May 12, 2026, 10:22 PM IST

Published On May 12, 2026, 10:22 PM IST

Last UpdatedMay 12, 2026, 10:22 PM IST

बांग्लादेश के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में पाकिस्तान को 104 रनों की करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा. मैच हारने का बाद पाकिस्तानी कप्तान शान मसूद ने स्वीकारा किया कि उनकी टीम अहम मौकों का फायदा नहीं उठा सकी. इस हार से बांग्लादेश ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. पाकिस्तान के खिलाफ यह टेस्ट में उनकी लगातार तीसरी जीत है. बांग्लादेश की धरती पर पाकिस्तान की यह पहली टेस्ट हार थी.

इससे पहले बांग्लादेश में खेले गए आठ मैचों में से सात में जीत हासिल की थी और एक मैच ड्रॉ रहा था. इस हार के बाद एक बार फिर शान मसूद की कप्तानी पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं. उनकी कप्तानी में पाकिस्तान टीम ने कुल 15 टेस्ट मैच खेले हैं. जिसमें 11 मुकाबले में पाकिस्तान को हार का मुंह देखना पड़ा है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मैच गंवाने के बाद क्या बोले पाकिस्तानी कप्तान

बांग्लादेश के हाथों 104 रन की हार झेलने के बाद पाकिस्तान के कप्तान शान मूसद ने कहा कि ग्रीन पिच पर, बाद में सोचना आसान होता है. हमने हालात देखे और हमें लगा कि सीम गेंदबाजी के लिए हमारे पास सबसे अच्छे मौके हैं. पाक कप्तान मसूद ने आगे कहा कि हमें शुरुआती दो विकेट मिले। पहली पारी में, हमने उस अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठाया। बल्लेबाजी में भी, ऐसे मौके आए जब हम ज्यादा रन बनाकर बड़ी बढ़त बना सकते थे. मुझे लगता है कि हमें पहली पारी पर, बल्ले और गेंद दोनों से, फिर से विचार करने की जरूरत है. आप कभी भी उनकी कोशिश पर सवाल नहीं उठा सकते, खासकर इतने लंबे ब्रेक के बाद, लेकिन पहले ओवर के बाद यह मुश्किल हो गया था.

बांग्लादेश टीम की तारीफ करते हुए कप्तान मसूद बोले कि शांतो और मोमिनुल ने अच्छा खेला, और वे तारीफ के हकदार हैं. दूसरे ओवर से लेकर दिन के अंत तक, हमने दूसरे दिन कुछ जुझारूपन दिखाया. हमने पहली पारी के दौरान बल्लेबाजी में भी अच्छा किया, लेकिन इस तरह की पिच पर टेस्ट क्रिकेट आपको सिखाता है कि जब मैच आपके हाथ में हो तो नियंत्रण कैसे बनाया जाए. हमने ऐसा नहीं किया.

मौके का फायदा नहीं उठा पाई पाकिस्तान की टीम

पाकिस्तान ने गेंदबाजी में शानदार शुरुआत करते हुए जल्द ही बांग्लादेश को मुश्किल में डाल दिया था। हालांकि, मेहमान टीम इस दबाव को बनाए नहीं रख सकी, जिससे कप्तान नजमुल हुसैन शांतो और मोमिनुल हक को पारी संभालने का मौका मिला। बांग्लादेशी कप्तान शांतो ने पहली पारी में शतक और मोमिनुल के बल्ले से 91 रनों की शानदार पारी देखने को मिली थी. जिसकी बदौलत बांग्लादेश ने पहली पारी में 413 रन बना दिए थे. इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम सिर्फ 386 रन पर ढेर हो गई. बांग्लादेश को 27 रन की लीड मिल गई.

बांग्लादेश अपनी दूसरी पारी में 23 के स्कोर तक दो विकेट खो चुकी थी. इसके बाद कप्तान नजमुल ने 87 रन की पारी खेलकर बांग्लादेश को मजबूत लीड दिलाई. मेजबान टीम के तेज गेंदबाज नाहिद राणा ने आखिरी दिन 5 विकेट लेकर पाकिस्तान की बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त कर दिया.

Editor's Pick